1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 14 Dec 2025: पारिवारिक जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, किसी बुजुर्ग की राय आएगी काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 14 Dec 2025: पारिवारिक जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, किसी बुजुर्ग की राय आएगी काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 14 December 2025: आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होगी। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Singh Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का सिंह राशिफल

Singh Rashifal 14 December 2025: सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है क्योंकि सूर्य इनकी राशि के स्वामी हैं। सूर्य के प्रभाव के चलते ही ये लोग एक्टिव और ऊर्जावान भी माने जाते है। आज के दिन सिंह राशि जातकों को जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन सेहत को लेकर इनको सावधानी बरतनी की आवश्यकता होगी। साथ ही आज के दिन किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। आइए जान लेते हैं आज के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।  

सिंह राशिफल 14 दिसंबर 2025

आज आपका ध्यान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते है, इससे पारिवारिक क्लेष कम होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा। बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएंगे। जिसका परिणाम आज शाम तक आपको मिल जाएगा। आज खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज 
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

More Rashifal News