December Rashifal 2025: दिसंबर में बुध, गुरु, शुक्र, मंगल समेत तमाम ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रह गोचरों का लगभग सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जहां मेष, मिथुन, कर्क, कुंभ, मीन समेत कई राशि वालों के लिए ये महीना शानदार रहेगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनसें जुड़े जातकों को इस महीने परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जिस राशि के लिए ये महीना सबसे मुश्किल साबित होगा वो राशि है वृश्चिक। ज्योतिषी चिराग दारूवाला जी के अनुसार इस राशि वालों को इस महीने में तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
वृश्चिक राशिफल दिसंबर 2025
- गणेशजी कहते हैं कि दिसंबर का महीना रिश्तों में तनाव लेकर आ रहा है। बहुत सावधान रहें। इस माह परेशानी बढ़ सकती है।
- चोट लगना दुर्घटना आदि का संकेत है।
- इस समय आपको पारिवारिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन की आवक भी लगातार बनी रहेगी लेकिन आपके हाथ कुछ भी नहीं लगने वाला है।
- परिवार में किसी से कुछ अनबन हो सकती है।
- हालांकि विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
- रोमांस के सितारे मंद हैं। अगर कहासुनी हो रही है तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
- कोर्ट-कचहरी के मामले लंबित रहेंगे।
- सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।
करें ये उपाय
दिसंबर में वृश्चिक राशि वाले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही जरूरतमंदों को दान करें। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा भी जरूर पढ़ें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
यह भी पढ़ें:
हाथ में दिखने लगे ये निशान तो समझ जाएं चमकने वाली है आपकी तकदीर, जल्द हो जाएंगे अमीर
Numerology: इस मूलांक के लोग अध्यात्म की दुनिया में बनाते हैं अलग पहचान, बाबा बागेश्वर और जया किशोरी का भी है यही Mulank
More Rashifal News