A
Hindi News राशिफल Kark Rashifal 12 December 2025: कर्क राशि के लोग रहेंगे सकारात्मक ऊर्जा से भरे, काम के सिलसिले में हो सकती है यात्रा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 12 December 2025: कर्क राशि के लोग रहेंगे सकारात्मक ऊर्जा से भरे, काम के सिलसिले में हो सकती है यात्रा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Cancer horoscope 12 December 2025: कर्क राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Karka Rashifal 12 December 2025: कर्क राशि को सौम्य और रचनात्मक माना जाता है। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि के दूसरे भाव से तीसरे भाव में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों को आज के दिन यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आजे के दिन आपके लिए शुभ रंग क्या होगा और शुभ अंक क्या रहेगा आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से।

आज का कर्क राशिफल 12 दिसंबर 2025

आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से सोसायटी में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर फ्लोर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज यात्रा से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। अच्छे व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की और ले जायेगा। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

More Rashifal News