Kark Rashifal 3 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। बता दें कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव होते हैं। इस राशि के लोग काफी संवेदनशील होते हैं। परिवार वालों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। जल्दी से हार नहीं मानते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये दूसरों का दुख जरा सा भी नहीं देख पाते। चलिए आपको बताते हैं कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी।
- आज का शुभ रंग - लाल
- आज का शुभ अंक - 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News