Kumbh Rashifal 21 April 2026: 21 अप्रैल 2026 मंगलवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी बेहतरीन रह सकता है। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा और भविष्य के प्रति सही रोडमैप आपके पास होगा। इस राशि के लोगों की सेहत में भी मंगलवार के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि का मंगलवार का राशिफल और और इनके लिए शुभ रंग और शुभ अंक के बारे में।
कुंभ रशिफल 21 अप्रैल 2026
मंगलवार का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा कि आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मंगलवार के दिन धन लाभ के भी योग बनेंगे बस आपको सही अवसरों को पहचानना होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो बड़ी रकम का रिटर्न मिल सकता है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Numerology: परिवार में खुशियां लेकर आते हैं इस मूलांक के लड़के, इनके आने से चमक उठता है माता-पिता का भाग्य
Kitchen Vastu: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा, जानें क्या करें और क्या न करें
More Rashifal News