A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, कारोबार और राजनीति से जुड़े लोगों का होगा फायदा, पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, कारोबार और राजनीति से जुड़े लोगों का होगा फायदा, पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल

​Kumbh Rashifal 24 May 2026: रविवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर कई मोर्चों पर सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार, स्वास्थ्य के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल।

Kumbh Rashifal 24 May 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 24 मई 2026 कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए 24 मई 2026 का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। अपने कामों को पूरे जोश और मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। करियर और व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को भी आज सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनके अधूरे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 24 मई 2026 का कुंभ राशिफल।

कुंभ राशि

रविवार का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। स्टूडेंट्स अपना प्रैक्टिकल वर्क पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा और स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

More Rashifal News