Kumbh Rashifal 29 May 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए 29 मई 2026 का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। करियर और कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं, खासकर नौकरी से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी छवि मजबूत होगी। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, दिनभर कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत भी रहेगी, खासतौर पर विरोधियों और वाहन से जुड़े मामलों में।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है क्योंकि किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है जिसे ज्वॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रखें क्योंकि जड़ अंकुश लगाना उनके मनोबल के लिए उचित नहीं होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:Mithun Rashifal 29 May 2026: मिथुन राशि वालों की मधुर वाणी लोगों को करेगी आकर्षित, सेहत में भी दिखेंगे अच्छे बदलाव
More Rashifal News