A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 3 May 2026: कुंभ वालों के आर्थिक पक्ष में आएगा सुधार, लेकिन सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 3 May 2026: कुंभ वालों के आर्थिक पक्ष में आएगा सुधार, लेकिन सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 3 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष में आज के दिन आपको सुधार देखने को मिल सकता है। यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल।

Kumbh Rashifal- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 3 May 2026: 3 मई 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। शनि ग्रह की राशि कुंभ वालों को आज आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेना चाहिए। गलत लोगों की संगति से बचकर रहेंगे तो आपको जीवन में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। यात्राओं के दौरान आपको अपने सामान की सुरक्षा करनी चाहिए। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कुंभ राशि वालों का दैनिक राशिफल। इसके साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक भी जानिए, जो आपके दिन को और बेहतर बनाएंगे।  

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपके सफल होने के योग है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष में आज सुधार आ सकता है, आपको आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। सेहत को लेकर इस राशि के लोग कोताही बरत सकते हैं जिसके कारण समस्या बढ़ सकती है। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Numerology: इस मूलांक वाले अध्यात्म के क्षेत्र में पाते हैं जबरदस्त ख्याति, स्वामी विवेकानंद, महर्षि रमन से लेकर प्रेमानंद महाराज सभी का है ये मूलांक

Navpancham Yog: मंगल और चंद्रमा के बीच 2 मई को बनेगा नवपंचम योग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा लाभ

More Rashifal News