1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का दिन 3 राशियों के लिए रह सकता है रोमांस से भरा, पार्टनर से सरप्राइज मिलने के भी योग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

आज का दिन 3 राशियों के लिए रह सकता है रोमांस से भरा, पार्टनर से सरप्राइज मिलने के भी योग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

आज शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को थोड़ा सावधानी से चलने की भी जरूरत होगी। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH लव राशिफल

आज 18 जुलाई शनिवार का दिन है और चंद्रमा आज पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे और रात 11 बजकर 59 मिनट पर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं और पार्टनर के साथ रोमांटिक क्षण बिताने का भी कुछ लोगों को मौका मिल सकता है। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का हाल। 

मेष राशि 

आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है आपके प्रेम भाव में चंद्रमा लव लाइफ में सुधार ला सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।  

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए दिन उम्मीदों से भरा साबित हो सकता है। आज पार्टनर आपके लिए कुछ नया करने की कोशिश कर सकता है।  

मिथुन राशि 

मिथुन वालों शाम का समय रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही नाराजगी दूर हो सकती है।         

कर्क राशि 

कर्क लग्न और राशि वालों आप अपनी बातों से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। आपके अंदाज से खुश होकर पार्टनर भी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।           

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है आज पार्टनर का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। कुछ लोग किसी हिल स्टेशन पर घूमते नजर आ सकते हैं।      

कन्या राशि  

कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। अगर किसी तीसरे की बात पर यकीन करेंगे तो आपकी लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।           

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों को पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।            

वृश्चिक राशि

आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं करते नजर आ सकते हैं।          

धनु राशि 

प्रेम जीवन में अच्छे पल बीतेंगे। इस राशि के कुछ लोग अपने दिल में छुपी बातों को पार्टनर से कह सकते हैं जिससे आपमें पार्टनर का विश्वास बढ़ सकता है।        

मकर राशि 

मकर वाले किसी किसी के प्रति आज आकर्षित हो सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वो भी रोमांटिक पल पार्टनर के साथ बिता पाएंगे।           

कुंभ राशि 

कुंभ वालों के लिए दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आपका पार्टनर कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट आपको दे सकता है।          

मीन राशि 

आज मीन वाले दुनिया को छोड़कर बस अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

4 या 5 सितंबर कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव? जानें जन्माष्टमी की सही तारीख और पूजा मुहूर्त

More Rashifal News