Love Horoscope 26 Nov 2026: वृषभ-वृश्चिक की व्यस्तता लाएगी उनके रिश्ते में खटास, मीन-मकर भी रहें सतर्क, कुंभ के पास प्यार जताने का सही समय, जानें अपना लव राशिफल
Love Rashifal 26 November 2026: 26 नवंबर का दिन प्रेम जीवन को नई दिशा देने वाला है, कई राशियों को रिश्तों में उम्मीद से ज्यादा सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय निकालकर गलतफहमियों को दूर करना होगा, तभी रिश्ते और मजबूत बनेंगे।

Love Rashifal 26 November 2026: 26 नवंबर 2025 का लव राशिफल प्यार, रिश्तों और रोमांस से जुड़ी खास भविष्यवाणियां लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांटिक सरप्राइज, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों में नई शुरुआत का अवसर देगा। कुछ राशियों को अपने रिश्तों में संतुलन और समझ बढ़ाने की जरूरत होगी, जबकि कई राशियों के लिए यह दिन बेहद खास और यादगार रहने वाला है। जैसे कि मेष राशि के जवन में रोमांस की नई शुरुआत हो सकती है। जबकि, वृषभ के लिए साथी से दूरियां तनाव बढ़ा सकती है। हालांकि, कन्या राशि के लिए शादी के मजबूत योग बन रहे हैं। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल
मेष: रोमांस में नई शुरुआत
गणेशजी कहते हैं कि अगर साथी के इंतजार में हैं तो खुश हो जाएं, क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा। रिश्तों का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं समझ सकता। आज आप दिमाग की जगह भावनाओं में बह कर कुछ निर्णय ले सकते है। अपने परिवार और पार्टनर के प्रति नम्र रहें और प्यार की बहार का आनंद लें। बुरी आदतों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग : सफेद
भाग्यशाली अंक : 10
वृषभ: रिश्ते में दूरी न बनने दें
गणेशजी कहते हैं कि अपने और अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें। धोखें या ठगी से बचने के लिए अपने शोना की सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। जीवन आज आपके लिए मिश्रित परिणाम ले कर आया है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़ कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें।
ᅠ
भाग्यशाली रंग : काला
भाग्यशाली अंक : 8
मिथुन: पार्टनर का मजबूत साथ
गणेशजी कहते हैं कि जब परिवार आपके साथ है तो आप बड़ी से बड़ी जंग आसानी से जीत सकते हैं। आपका साथी हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए। दोस्तों को आपकी आवश्यकता पड़ेगी, उनकी मदद करें। आज नए लोगों से मिले और उनसे बातचीत करें, इससे न केवल आप आनंदित महसूस करेंगे बल्कि इसके साथ ही आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। अपने रिश्ते में उत्साह को कभी भी कम न होने दे।
भाग्यशाली रंग : नीला
भाग्यशाली अंक : 14
कर्क: रोमांस में ताजगी
गणेशजी कहते हैं कि प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। शिक्षक या साथी के भाई बहन आपका मार्गदर्शन और मदद करेंगे। नयी शुरुआत के लिए आज का समय बेहतरीन है। आपके प्यार और रिलेशनशिप में फ्रेशनेस है जो आपको अपनी चाहत के और भी करीब ले आएगी और आपका प्यार अटूट बनेगा। रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले जांच लें कि क्या यह केवल आकर्षण है या आप सच्चे दिल से अपने साथी को चाहते है, इसके बाद ही आगे बढ़ें।
भाग्यशाली रंग : पीला
भाग्यशाली अंक : 6
सिंह: मिल सकता है सोलमेट
गणेशजी कहते हैं कि जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे। आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता हैं कि आपको अपना सोलमेट मिल जाए। दोस्त या प्रेमी के साथ लॉग ड्राइव या घूमने जाने की आपकी लालसा पूरी होगी। कुछ रोमांटिक मोमेंट भी आपकी प्रतीक्षा में हैं।
भाग्यशाली रंग : लाल
भाग्यशाली अंक : 12
कन्या: शादी के योग मजबूत
गणेशजी कहते हैं कि विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है। क़ानूनी समझौते या टाई अप से भी लाभ होगा। प्यार और काम हर तरफ से यह दिन शुभ है। आज कुछ लोग आपके जीवन में समस्या पैदा कर सकते है लेकिन अपने प्रियजनों की मदद से सब कुछ सही हो जायेगा। जहाँ तक प्रेम संबंधों की बात है आप रोमांचक और मनोरंजक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग : हरा
भाग्यशाली अंक : 4
तुला: नए रिश्तों की शुरुआत
गणेशजी कहते हैं कि आपके सितारे बता रहे हैं कि लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए यह समय उपयुक्त है। अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे। दुश्मनों से विवाद होने की भी आशंका है। यह समय मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। अपने प्रियजनों के साथ इस दिन को मनाने के लिए आप पूरी तरह से तैयार है।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
भाग्यशाली अंक : 2
वृश्चिक: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
गणेशजी कहते हैं कि यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने साथी के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे। बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। आपको घर और कार्य में संतुलन बनाये रखना होगा। जीवन के बगीचे में अगर प्रेम के फूल चाहिए तो आपको अपनी इस बगिया को अपने प्यार और विश्वास से सींचना चाहिए। आने वाला समय आपके जीवन का बेहतरीन वक्त है।
भाग्यशाली रंग : भूरा
भाग्यशाली अंक : 15
धनु: शांतिपूर्ण प्रेम जीवन
गणेशजी कहते हैं कि आपका रोमांटिक जीवन बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आप दोनों के बीच की समझदारी काबिले तारीफ है। आपका रोमांटिक स्वभाव आसपास के माहौल को भी गुलाबी बना देगा जिससे आप कुछ उत्तेजक और आनन्दित क्षणों को महसूस कर पाएंगे। अपने साथी के साथ कुछ व्यतीत करने से आपका रिश्ता अटूट बनेगा। इस दिन में बुरी आदतों के बारे में न सोचें।
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
भाग्यशाली अंक : 11
मकर: डेट पर जाने का परफेक्ट दिन
गणेशजी कहते हैं कि जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और पने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। इस मजेदार दिन में छोटी यात्रा की भी संभावना है। निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं। आप और आपके लव के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं। अपनी इस तकरार को प्यार में कैसे परिवर्तित करना हैं, यह बात आप अच्छे से जानते हैं बस अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग : ग्रे
भाग्यशाली अंक : 9
कुंभ: प्यार जताने का सही समय
गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार के साथ समय बिताने और साथ में भोजन करने का योग है। अपने जीवनसाथी या लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं। भाई या बहन की परेशानियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है।
भाग्यशाली रंग : नारंगी
भाग्यशाली अंक : 7
मीन: रिश्ते में ग्लैमर और आकर्षण
गणेशजी कहते हैं कि इश्क़ को ताज़ा और रोचक बनाये रखने के लिए मेकओवर ज़रूरी है। जीवनसाथी के परिवार से आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं किंतु इन्हे अपने रिश्ते के बीच में ना आने दें। बातों को दिल में न रखें। आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक डिनर की संभावना है। जब चाहत का जादू सिर चढ़ कर बोलता है तो पूरा संसार रंगीन और खूबसूरत लगता है।
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
भाग्यशाली अंक : 5
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश; इन 3 राशियों की बढ़ेंगी उलझनें, करियर-रिश्तों में आएंगी चुनौतियां