आज 29 जुलाई बुधवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते कुछ राशियों के प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आज के दिन आ सकते हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी जरूर होंगी जिनको प्रेम जीवन में सतर्कता बरनती होगी। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का राशिफल।
मेष राशि
आज का अच्छा साबित हो सकता है। लव पार्टनर आपकी बातों को समझेगा और आप उनसे बातें करके अच्छा महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ वालों भाग्य आज आपके साथ ही प्रेम संबंधो में अच्छे बदलाव आपको दिख सकते हैं। वहीं कुछ सिंगल लोग आज के दिन मिंगल भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन वालों के प्रेम जीवन में किसी छोटी सी बात की वजह से दूरियां पैदा हो सकती हैं। आपको सतर्कता से आज के दिन रहना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क वालों के वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद अच्छा रह सकता है। कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों आज लव लाइफ में सुधार लाने के प्रयास आपको करने होंगे। किसी बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।
कन्या राशि
दूरियां आज कम होंगी और पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका पार्टनर आपको अच्छा गिफ्ट भी आज के दिन दे सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए दिन आज मिला जुला रहेगा। आज के दिन आपको पार्टनर से अपनी बातें खुलकर करनी चाहिए ताकि उनका विश्वास आप पर बढ़े।
वृश्चिक राशि
रिश्ते में रहते हुए किसी के प्रति आकर्षण आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इस बात का पता पार्टनर को लग सकता है कि आप उनको धोखा दे रहे हैं।
धनु राशि
आप अपनी वाणी से आज पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। दिल की बातें आज जुबां पर आएंगी।
मकर राशि
मकर वालों के दिन आज सुहावना रह सकता है। रोमांस और रोमांच की अधिकता आपके जीवन में देखने को मिलेगी।
कुंभ राशि
पार्टनर में सच्चा दोस्त आज के दिन आपको नजर आएगा। कुछ ऐसी बातें पार्टनर से हो सकती हैं जो काफी समय से आप उनसे छुपा रहे थे।
मीन राशि
मीन वाले सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी खास से हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उनको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
More Rashifal News