1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 30 Nov 2025: महीने के आखिरी दिन इन 4 राशियों के प्रेम जीवन में आएगी बहार, मिल सकता है कोई सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 30 Nov 2025: महीने के आखिरी दिन इन 4 राशियों के प्रेम जीवन में आएगी बहार, मिल सकता है कोई सरप्राइज, पढ़ें लव राशिफल

Love Rashifal 30 November 2025: आज प्रेम जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिलने की भी संभावना है। आइए जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH लव राशिफल

Love Rashifal 30 November 2025: आज का प्रेम राशिफल कई राशियों को बड़ा संकेत दे रहा है। रिश्तों में बातचीत, भरोसा और सामंजस्य आज की सबसे बड़ा मंत्र है। कई राशियों को अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी, वहीं कुछ को जल्दबाज़ी से बचने की सलाह दी गई है। आइए देखते हैं गणेशजी आज आपके रिश्तों के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल।

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि कुछ अच्छे विचार आपके द्वारा आपके साथी तक पहुंचे हैं। आपने कई बार अपने साथी को ये बताया है कि वो आपके लिए कितना महत्व रखता है, लेकिन अब कुछ कर गुजरने का समय है। अपने क्रियाकलापों से अपने प्रेम को सिद्ध करें और आज का दिन क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त है। आपके प्रेम की अभिव्यक्ति के द्वारा आपका साथी सुखी और आश्चर्यचकित महसूस करेगा।             

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 12

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके निजी सबंध में आपके पार्टनर की ख़ुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी। आपने अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर देखा है इसीलिए अब आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए।        

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 8

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है कि सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे।           

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 10

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने पार्टनर की किसी भाव भंगिमा से आश्चर्यचकित रह जायेंगे। अगर आप डिनर आदि पर जाते रहे हैं तो आज भी ऐसे ही एक मजेदार लेकिन पारिवारिक डिनर पर जा सकते हैं जिसमें सारे परिवार को एक साथ होने का मौका मिल सकता है।            

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 6

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि अब यह जरुरी है कि आप अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को स्पष्ट तरीके से अपने साथी को बताएं। आपका संचार काफी अस्पष्ट रहा है, जिसने प्रेम और रिश्तों में भ्रम की स्थिति पैदा की है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। अपने साथी से कुछ सीख सकते हैं, जो कि पूरी तरह से अनपेक्षित और आप को आश्चर्य चकित करने वाला होगा।                           

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 4

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है कि आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये, ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी। आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।              

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 2

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आपको यह समझना होगा कि सीमाएं एक मर्यादित और स्वस्थ रिश्ते का सबूत हैं। अपने पार्टनर के निजी दायरे में कोई दखलंदाजी करके उसे प्यार और देखभाल का नाम देने की कोशिश न करें। यह भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को खुद पर नियंत्रण करने की छूट भी न दें क्योंकि इससे भविष्य में आप दोनों के बीच गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं।                           

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 5

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा। वह इस समय किसी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम कर रहे हैं। आपको उन्हें प्रेरणा और हिम्मत देने की जरुरत है ताकि वह आपके साथ अपनी सब बातें बांट सके।                         

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 3

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आपको कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको अपने पार्टनर के बारे में जानने में मदद मिलेगी। इससे आपका सबंध बेहतर होगा। पिछले कुछ दिनों से आपका पार्टनर उलझाने वाले और वहम में डालने वाले संकेत दे रहा है लेकिन आज आप उनके इस व्यवहार का कारण समझ पायेंगे।                    

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 9

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करें कि वही चीज़ आपको सहहृदय वापस मिले।                     

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 7

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं की है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है कि आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये, ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी।          

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 1

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि असल में प्यार हर जगह है। सिर्फ आपको अपनी उपस्थिति के प्रति सचेत रहना होगा। कदम संभल संभलकर रखें और अपने मित्रों से सलाह लेने में न हिचकें। आपको बहुत सारे विकल्प नज़र आयेंगे, पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचे।            

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 15

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-  

Dream Meaning: शनि से जुड़े इन 5 सपनों का दिखना बेहद शुभ, जीवन में धन लाभ और अच्छे बदलावों का हैं संकेत

भाग्यांक 2 वाले नौकरी में चाहते हैं तरक्की? जरूर अपनाएं ये सरल उपाय, चंद्रमा के मजबूत होते ही खुलेंगे सफलता के रास्ते

More Rashifal News