A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 7 May 2026: कर्क-तुला सहित 4 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती हैं परेशानियां, आज रहना होगा संभलकर, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 7 May 2026: कर्क-तुला सहित 4 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती हैं परेशानियां, आज रहना होगा संभलकर, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 7 May 2026: आज के दिन कर्क-तुला सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH लव राशिफल

Love Horoscope 7 May 2026: गुरुवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनको उतार-चढ़ाव का सामना प्रेम जीवन में करना पड़ेगा। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए 7 मई 2026 का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि 

गुरुवार का दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में आज के दिन तरोताजगी आएगी। 

वृषभ राशि 

आज आप काफी भावुक नजर आ सकते हैं। पार्टनर की छोटी-मोटी बातों का बुरा मानकर न बैठें बल्कि उनके साथ खुलकर बातचीत करें। भावनाओ को जितना कंट्रोल में रखेंगे उतना ही आपके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। 

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं। वहीं इस राशि के जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से होने की संभावना है। 

कर्क राशि 

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ नोकझोंक हो सकती है। आपको प्रतिक्रिया देने की बजाय पार्टनर की बात को सुनना चाहिए और हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। 

सिंह राशि

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का आपको मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को आज के दिन पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए तो आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज नजर आएगा आपको धैर्य के साथ उन्हें समझाना चाहिए। 

तुला राशि 

आज पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना इस राशि के लोग कर सकते है। अगर आप रिश्ते में अच्छे बदलाव लाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएं या किसी पार्क में उनके साथ समय बिताएंय़ 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन में तभी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं जब पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो। आज के दिन रिश्ते को मजबूत करने के लिए आप तालमेल बिठाने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। आपका यह प्रयास रिश्ते को मजबूत बनाएगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के प्रेम जीवन में बेहद अच्छे बदलाव आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर में आपको सच्चा दोस्त नजर आएगा। जिन बातों को लेकर मनमुटाव बीते समय में हुआ था उन मुद्दों को आज के दिन हल कर सकते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आज मौका मिलेगा। छोटी-मोटी नोकझोंक भी संभव है लेकिन इससे आपके रिश्ते पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। 

कुंभ राशि 

आज कुंभ राशि के कुछ लोग दिल की बात जुबां पर ला सकते हैं और इनके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उनको पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। 

मीन राशि 

सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र में तनाव के चलते प्रेम के रिश्ते पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। आज के दिन पार्टनर के साथ बात भले ही न हो पाए लेकिन उन्हें एक अच्छा संदेश देकर यह जताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Navpancham Yog: 7 मई की रात चमकेगा 5 राशियों के किस्मत का सितारा, शुक्र-चंद्रमा के बीच बनने जा रहा नवपंचम योग इनके लिए बेहद शुभ

Shani Jayanti: शनि जंयती पर भूलकर भी ये 5 चीजें न लाएं घर, रूठ जाएंगे न्याय के देवता और जीवन में आएंगी बाधाएं

More Rashifal News