1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर को शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों की लव लाइफ पर मंडराएगा संकट, रिश्तों में बढ़ेगी टेंशन!

Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर को शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों की लव लाइफ पर मंडराएगा संकट, रिश्तों में बढ़ेगी टेंशन!

Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर को शुक्र ग्रह का स्वाति नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है। शुक्र के स्थिति बदलने से कई लोगों की लव लाइफ में बदलाव देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय रिश्तों में गलतफहमी और तनाव लाने वाला रहेगा, वहीं कुछ लोगों को अपने पार्टनर से दूरियां झेलनी पड़ सकती हैं।

Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शुक्र गोचर का 4 राशियों पर बुरा असर

Venus Transit to Affect Love Life: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक माना गया है। जब-जब शुक्र ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, तब-तब प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन पर इसका असर देखने को मिलता है। 7 नवंबर 2025 को शुक्र का गोचर स्वाति नक्षत्र में होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरा समय साबित हो सकता है। खासकर वृषभ, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों को अपने संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। चलिए यहां विस्तार से जानते हैं कि इन 4 राशियों के प्रेम जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र ग्रह और प्रेम जीवन का संबंध

अंक ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैवाहिक जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब शुक्र अपनी स्थिति बदलते हैं, तब यह न सिर्फ व्यक्ति के भावनात्मक जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि उसके रिश्तों में उतार-चढ़ाव भी लाता है। यही कारण है कि 7 नवंबर का गोचर कई लोगों की निजी जिंदगी में हलचल मचा सकता है।

वृषभ राशि: साथी से बढ़ेगी दूरी

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ निराशा भरा रह सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। सलाह है कि आप अपने पार्टनर से संवाद बनाए रखें और किसी भी बात को अहं का मुद्दा न बनाएं।

कर्क राशि: शक और गलतफहमी से बढ़ेंगी परेशानियां

कर्क राशि के विवाहित जातकों को रिश्ते में सावधानी बरतनी होगी। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी के मन में शक की भावना बढ़ सकती है, जिससे रिश्ते में दरार आने की संभावना बन सकती है।

तुला राशि: रिश्तों में दूरी और पारिवारिक तनाव

तुला राशि के जातक इस गोचर के प्रभाव से पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन सामान्य से कमजोर रहेगा, घर के माहौल में मनमुटाव और बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि: लव प्रपोजल के लिए वक्त सही नहीं

वृश्चिक राशि के अविवाहित जातकों को अपने भावनाओं को व्यक्त करने से फिलहाल बचना चाहिए। इस समय किसी दोस्त या करीबी से प्रेम का इजहार करने पर नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विवाहित जातकों को भी छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना चाहिए, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

मीन राशि: बाहरी दखल से रिश्ते में खटास

मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। मीन राशि वालों और इनके पार्टनर के बीच कोई तीसरा व्यक्ति दखल दे सकता है। बाहरी हस्तक्षेप के कारण आपके और आपके पार्टनर के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। यह समय संयम और धैर्य बनाए रखने का है, वरना पुराना रिश्ता टूट सकता है या कमजोर पड़ सकता है।

उपाय: ऐसे करें शुक्र को प्रसन्न

अगर आपके रिश्ते में बार-बार गलतफहमियां या कलेश हो रहे हैं, तो इस एक उपाय को करके आप अपना रिश्ता सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के पहनें, सुगंधित इत्र लगाएं और माता लक्ष्मी या भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और रिश्तों में मधुरता लौट आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  

मूलांक 1 वालों के नाम का पहला अक्षर रखें सोच-समझकर; 1, 10, 19, 28 तारीख में जन्मा है बच्चा तो गलती से भी इन अक्षरों से न करें शुरुआत

Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर को विलासिता के कारक ग्रह का गोचर, राहु के नक्षत्र में आएंगे शुक्र, इन राशियों पर होगी प्यार-पैसों की बारिश

More Rashifal News