Mesh Rashifal 12 December 2025: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। दिन की शुरुआत में चंद्रमा आपके पंचम भाव में रहेंगे और 10 बजकर 21 मिनट पर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। यानि आज के दिन आपके पंचम और षष्ठम भाव सक्रिय रहेंगे। इसके चलते आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे अनुभव हो सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा आइए जानते हैं।
आज का मेष राशिफल 12 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी आज जरूरत का सामान आपको सरप्राइज गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
More Rashifal News