Mithun Rashifal 25 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा रह सकता है। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे साथ ही आज के दिन आपको खुशखबरी मिलने के भी योग है। रोजगार की तलाश में लगे लोग अच्छा रिजल्ट पा सकते हैं। अपनी नेतृत्व क्षमता से आप लोगों को चकित सोमवार के दिन कर सकते हैं। अच्छी संगति में रहकर कुछ नया सीखेंगे। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
मिथुन राशिफल 25 मई 2026
सोमवार के दिन आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी और आपका दिन शुभ कार्यों में बीतेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। धार्मिक स्थानों पर आना जाना लगा रहेगा साथ ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने का विचार करेंगे। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं।
- शुभ रंग - पर्पल
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Malmas Pitru Dosh Mukti Upay: मलमास में जरूर करें 5 काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति और जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि बदलते ही जाग उठेगा 4 राशियों का भाग्य, जून के महीने में बढ़ेगा बैंक बैलेंस
More Rashifal News