Mithun Rashifal 26 May 2026 (आज का मिथुन राशिफल 2026): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। सबकुछ बढ़िया-बढ़िया होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी। शत्रुओं से थोड़ी दूरी बनाकर रखें नहीं तो वे आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। अब विस्तार से पढ़ें आज का मिथुन राशिफल।
आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। ऑफिस में आज आपके सजेशन से महत्वपूर्ण डील फाइनल हो जाएगी जिससे प्रसन्न होकर बास आपकी पदोन्नति कर सकता है। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। लवमेट वीकेंड हॉलिडे किसी हिल स्टेशन पर मनाने की योजना बनाएंगे।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
Nautapa Grah Gochar 2026: नौतपा के पांचवें दिन बुध मिथुन राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों की बढ़ेगी इनकम!
More Rashifal News