Mithun Rashifal 29 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कई अर्थों में अच्छा रह सकता है। आज के दिन सेहत में अच्छे बदलाव लाने के लिए आप कोशिशें करते नजर आ सकते हैं। वाणी में मधुरता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।
मिथुन राशिफल 29 मई 2026
29 मई शुक्रवार का दिन मिथुन वालों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन किसी प्रोजेक्ट में जीवन साथी का सहयोग आपको कामयाबी के नए आयाम देगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की खुद पर विश्वास रखें। आभूषणों के कारोबारियों को मार्केट में बढ़िया उछाल देखने को मिलेगा। शुक्रवार के दिन पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। 29 मई के दिन आपको अलग-अलग स्रोतों से फायदा मिलने की उम्मीद है। नौकरी कर रहे लोगों का जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता जी की सेहत का खास ख्याल रखें। आपकी ऊर्जा का स्तर आज बढ़ा रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। खुद को फिट रखने के लिए आप योग-ध्यान करते भी नजर आ सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Adhik Maas Purnima Upay: अधिक मास की पूर्णिमा पर करें कौड़ी के 3 आसान उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर खुशियों से भर देंगी झोली
Nautapa Vastu Tips: नौतपा में कर लें ये अचूक वास्तु उपाय, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें ये सस्ती चीज, खींचा चला आएगा पैसा
More Rashifal News