A
Hindi News राशिफल Chandrma Gochar: शनि की राशि में चंद्रमा करेंगे गोचर, डगमगाएगी इन 5 राशियों की सेहत, करियर को लेकर भी रहना होगा सतर्क

Chandrma Gochar: शनि की राशि में चंद्रमा करेंगे गोचर, डगमगाएगी इन 5 राशियों की सेहत, करियर को लेकर भी रहना होगा सतर्क

Chandrma Gochar: चंद्रमा 25 नवंबर की सुबह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का शनि की राशि में गोचर करना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Chandra Gochar- India TV Hindi Image Source : FREEPIK चंद्र गोचर

Chandrma Gochar: चंद्रमा को ज्योतिष में मन और माता का कारक माना जाता है। इसके साथ ही आपकी संपत्ति और करियर पर भी चंद्रमा का असर देखने को मिलता है। भले ही चंद्रमा ढाई दिनों के लिए एक राशि में संचार करता है लेकिन इस कम समय में भी आपके जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। अलग-अलग राशियों में इसके गोचर का असर भी अलग होता है। शनि की राशि में जब चंद्रमा प्रवेश करता है तो कई राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 25 नवंबर 2025 की सुबह चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा और 27 नवंबर की दोपहर तक ये मकर राशि में ही रहेंगे। चंद्रमा का यह गोचर किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, आइए जानते हैं। 

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा, इस भाव में चंद्रमा का होना यूं तो अच्छा माना जाता है लेकिन शत्रु राशि में बैठने के कारण वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति और सेहत को ये बिगाड़ सकते हैं। आपको 25 नवंबर के बाद कुछ दिनों तक सेहत और वित्त का ध्यान रखना होगा। 

मिथुन राशि

चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में संचार करेंगे जिसके चलते मानसिक समस्याएं आपको हो सकती हैं। कुछ लोग भ्रम की स्थिति में भी देखे जा सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय आपको लेने से इस दौरान बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक की भी आशंका है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में होंगे। शनि की राशि में होने के कारण चंद्रमा आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं, जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र की राजनीति में आप फंस सकते हैं, इसलिए जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करें। जुकाम-बुखार जैसी बीमारियां इस राशि के कुछ जातकों को हो सकती हैं। 

सिंह राशि 

आपके छठे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा, इस गोचर के चलते आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें। 

कुंभ राशि

आपके द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा इसलिए आपको गलत संगति से बचकर रहने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपके करियर और सामाजिक छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को हर काम सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है। उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं इसलिए खानपान का ख्याल रखें।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

अगर हाथ में नहीं दिखते ये निशान तो नहीं मिलेगी पैतृक संपत्ति, जानें प्रॉपर्टी लाइन का असली संकेत

तुलसी में दीपक जलाते समय सिर्फ एक छोटा सा उपाय बदल देगा किस्मत, घर में बरसेगी लक्ष्मी कृपा और दूर होंगी सारी परेशानियां!

More Rashifal News