1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 4 राशियों की खुलेगी सोई किस्मत! बंपर धन लाभ, कोर्ट में जीत और नई जॉब के प्रबल योग

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 4 राशियों की खुलेगी सोई किस्मत! बंपर धन लाभ, कोर्ट में जीत और नई जॉब के प्रबल योग

Weekly Horoscope 28 September To 4 October 2026: इस सप्ताह ग्रहों की शुभ स्थिति से 4 राशियों को बिजनेस में बड़ा मुनाफा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत और नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं।

weekly rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक लकी राशियां

Weekly Horoscope: ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति हर सप्ताह हमारे जीवन में कुछ न कुछ नए बदलाव और चुनौतियां लेकर आती है। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्रों की चाल 4 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है। यह नया सप्ताह इन राशियों के जीवन में ढेरों खुशियां, करियर में जबरदस्त उछाल और आर्थिक समृद्धि लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग भी बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके सितारे इस सप्ताह बुलंद रहेंगे, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल। 

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने की वजह से घर की आमदनी में इजाफा होगा। इससे घर के वो अटके काम पूरे होंगे जो पैसों की वजह से रूके हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह विद्यार्थियों को कई सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। खासतौर से वे छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आपको कई नए स्रोतों से जुड़ने और उनसे आर्थिक लाभ अर्जित करने में अपार सफलता मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आप करियर में विकास की प्राप्ति हेतु किसी खर्चीले काम या योजना में अपना हाथ डाल सकते हैं। ये सप्ताह छात्रों के लिए बेहद उत्तम रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

करियर के लिहाज से यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा क्योंकि इस दौरान आप हर कार्य को नई ऊर्जा और शक्ति के साथ करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको सफलता के कई मौके इस सप्ताह मिलेंगे। साथ ही वे जातक जिनकी हाल ही में शिक्षा खत्म हुई है और वे नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अनुकूल अवसर मिलने के प्रबल योग हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

यदि धन या जमीन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में निलंबित पड़ा था तो इस सप्ताह उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जिससे आपको न सिर्फ धन की प्राप्ति होगी, बल्कि आपकी खराब आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के पांचवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपकी आमदनी में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। इस सप्ताह छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में भी आगे कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। 

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

यह भी पढ़ें:

साप्ताहिक राशिफल (28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026): इस हफ्ते 3 राशियों का साथ देगा भाग्य, मेष को आर्थिक फायदा और सिंह को कार्यक्षेत्र में सफलता; वृश्चिक वाले रहे सतर्क

More Rashifal News