कल से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन 2026 का पहला दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से इन राशियों के लोगों को करियर, आर्थिक मामलों, पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 30 जुलाई का दिन कौन-कौन सी राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जा रहा है। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल।
- वृष राशि: 30 जुलाई का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
- सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण डील के पूरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को सुकून दे सकती है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखना बेहतर रहेगा।
- कन्या राशि: कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने के संकेत हैं। समझदारी से लिए गए फैसले अच्छे परिणाम दे सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक वातावरण उत्साह से भरा रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
- मीन राशि: 30 जुलाई, गुरुवार का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। दिनभर मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जा महसूस होगी, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर सकेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: सावन माह में चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य! भगवान शिव की खास कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता
More Rashifal News