A
Hindi News राशिफल Shani Ast 2026: शनि के अस्त होने से साढ़ेसाती-ढैय्या वालों को मिलेगी बड़ी राहत, खूब होगी कमाई

Shani Ast 2026: शनि के अस्त होने से साढ़ेसाती-ढैय्या वालों को मिलेगी बड़ी राहत, खूब होगी कमाई

Shani Ast 2026: शनि देव 13 मार्च से 22 अप्रैल तक अस्त रहेंगे। ज्योतिष अनुसार ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित होगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani ast- India TV Hindi Image Source : INDIA TV शनि अस्त 2026

Shani Ast 2026: 13 मार्च को शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा। इन राशियों के अटके काम बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। साथ ही साढ़े साती और ढैय्या से भी राहत प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं शनि का अस्त होना किन राशियों के लिए तकदीर बदलने वाला साबित होगा।

धनु राशि (Shani Ke Ast Hone Ka Dhanu Rashi Par Prabhav)

धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और आपके लिए शनि का अस्त होना लाभकारी साबित होगा। आपके अटके काम बनने लगेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अचानक से संपत्ति की खरीदारी के योग बनेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुल मिलाकर समय शानदार रहेगा।

कुंभ राशि (Shani Ke Ast Hone Ka Kumbh Rashi Par Prabhav)

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना अत्यंत लकी साबित होगा। शनि साढ़े साती से राहत मिल जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। जो भी काम अटके हुए थे वो बनने लगेंगे।आकस्मिक लाभ के योग बन सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी आदि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Shani Ke Ast Hone Ka Meen Rashi Par Prabhav)

मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में शनि का अस्त होना आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।. आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। करियर के मोर्चे पर खूब सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी से जुड़े कार्यों में खूब लाभ प्राॉप्त करेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Sone Chandi: सोने-चांदी के घटते भाव के बीच जानें किन मूलांक वालों के लिए सबसे लकी साबित होती हैं ये धातुएं

More Rashifal News