1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shani Gochar: शनि गोचर के बाद 29 मार्च से इन 3 राशियों का लोहे का पाया होगा शुरू, ढाई साल तक रहेगा असर

Shani Gochar: शनि गोचर के बाद 29 मार्च से इन 3 राशियों का लोहे का पाया होगा शुरू, ढाई साल तक रहेगा असर

Shani Gochar: शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष समेत 2 राशियों का लोहे का पाया शुरू होगा। इन राशियों को लोहे का पाया शुरू होने के बाद जीवन में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए जानते हैं।

Shani Gochar - India TV Hindi
Image Source : FILE शनि गोचर

Shani Gochar: शनि ग्रह 29 मार्च की रात्रि में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि की राशि बदलते ही 3 राशियों पर शनि का लोहे का पाया शुरू हो जाएगा। ज्योतिष में शनि के लोहे का पाया शुभ नहीं माना जाता। लोहे के पाये के दौरान शनि कई तरह की मुश्किलें व्यक्ति के जीवन में पैदा कर सकते हैं। खासकर करियर के क्षेत्र में व्यक्ति को चुनौतियां आ सकती हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि किन राशियों पर लोहे का पाया शुरू होगा और ढाई साल तक चलने वाला यह लोहे का पाया इनके जीवन में क्या परिवर्तन लेकर आएगा। 

मेष राशि 

शनि ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद आपके लोहे का पाया शुरू होगा। ढाई साल तक शनि आपके धैर्य की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों को लेकर इस दौरान आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं बिजनेस में कड़ी मेहनत के बाद भी मन मुताबिक परिणाम मिलने में दिक्कतें आपको आ सकती हैं। आपके हानि के भाव में शनि होंगे इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा। 

सिंह राशि 

शनि का लोहे का पाया आपको कड़ी मेहनत करवाएगा। 29 मार्च के बाद किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान मेहनत का उचित परिणाम ना भी मिले तो निराश न हों और आगे बढ़ते रहें। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सतर्क रहना होगा, आपकी छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। मानसिक तनाव आपको हो सकता है। योग ध्यान करना इस दौरान आपके लिए अच्छा रहेगा। 

धनु राशि 

पारिवारिक जीवन में आपको संभलकर रहना होगा। शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों को अपनी माता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। करियर में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपके विरोधी सक्रिय होंगे और आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। सतर्कता से हर कार्य को अंजाम आपको देना होगा। धन हानि भी इस दौरान हो सकती है। निवेश करने वाले हैं तो बिना सलाह के आगे न बढ़ें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2025: आज इतने बजे से लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग और सावधानियां

Budh-Rahu Yuti: 29 मार्च को बुध राहु की युति 3 राशियों के जीवन में मचाएगी हलचल, विवाद और गलतफहमी से बढ़ेगा तनाव

More Rashifal News