1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shukra Budh Yuti 2025: 23 नवंबर से चमकेंगे इन 3 राशियों के सितारे, तुला राशि में शुक्र-बुध की युति करेगी कमाल, बिगड़े काम भी बनेंगे

Shukra Budh Yuti 2025: 23 नवंबर से चमकेंगे इन 3 राशियों के सितारे, तुला राशि में शुक्र-बुध की युति करेगी कमाल, बिगड़े काम भी बनेंगे

Shukra Budh Yuti 2025: 23 नवंबर से तुला राशि में बन रही शुक्र-बुध की युति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्यादातर राशियों पर इसका साधारण प्रभाव पड़ेगा, लेकिन मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है। यह संयोग इन जातकों को धन और सफलता देगा, रिश्तों में मधुरता भी लाएगा।

Shukra Budh Yuti 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तुला राशि में शुक्र-बुध की युति

Shukra Budh Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो शुभ ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। नवंबर 2025 में ऐसा ही संयोग बनने जा रहा है, जब शुक्र और बुध ग्रह तुला राशि में युति बनाएंगे। इस खगोलीय घटना का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। दरअसल, जब भी शुक्र और बुध ये दोनों ग्रह किसी राशि में एक साथ प्रवेश करते हैं, तो इनका ऊर्जा स्तर बहुत उच्च होता है, जो किसी राशि के और किसी के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आता है।

वहीं, तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। 23 नवंबर 2025 को तुला राशि में शुक्र-बुध की युति बन रही है। यह संयोग मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक रहेगा। इस समय इन राशियों के रुके हुए काम बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और इनके रिश्तों में भी मिठास बढ़ेगी।

शुक्र-बुध युति का शुभ संयोग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 26 नवंबर तक यहीं रहेंगे। वहीं, बुध ग्रह 23 नवंबर की शाम 7 बजकर 58 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 6 दिसंबर तक रहेंगे। इस प्रकार 23 नवंबर को शुक्र और बुध का मिलन होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे 'युति' कहा जाता है। यह ग्रह संयोग ऊर्जा, रचनात्मकता और संवाद की ताकत को बढ़ाएगा।

मेष राशि: रुके कामों में मिलेगी गति

मेष राशि वालों के लिए यह युति शुभ संकेत लेकर आ रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि जिन कामों में अब तक रुकावट आ रही थी, वे पूरे होने लगेंगे। विवाहित जातकों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और बातचीत में मिठास आएगी। व्यापारियों और निवेशकों के लिए यह समय निवेश और विस्तार का है। नए सौदे से धन लाभ होगा।

तुला राशि: मिलेगा भाग्य का साथ

तुला राशि के जातकों के लिए यह युति विशेष फलदायक रहेगी, क्योंकि यह उन्हीं की राशि में बन रही है। कामकाजी लोगों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ेगी। संपत्ति में निवेश करने से अच्छा लाभ होगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा।

कुंभ राशि: खुशियों का दौर शुरू

कुंभ राशि वालों के जीवन में शुक्र और बुध की इस युति से बहु ही सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके भी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। हो सकता है कि आपको नए बिजनेस पार्टनर मिल जाए। कुछ दिनों की बात और है फिर आपको शत्रुओं से राहत मिलेगी और करियर में भी कुछ नया होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और मन को खुशी मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  

प्यार की जगह हर दिन बढ़ रही है बहस? आपके बेडरूम का वास्तु बिगाड़ रहा है सबकुछ, टूट भी सकता है रिश्ता!

पैसे की तंगी से हैं परेशान? गुरुवार को भूलकर भी न करें ये गलती, बस विष्णु पूजा के साथ कर लें हल्दी के ये टोटके!

More Rashifal News