1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shukra Gochar 2025: 2 नवंबर को शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ और प्रमोशन के बनेंगे योग

Shukra Gochar 2025: 2 नवंबर को शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-लाभ और प्रमोशन के बनेंगे योग

Shukra Gochar 2025: नवंबर 2025 की शुरुआत में शुभ ग्रह शुक्र का गोचर होने वाला है। शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यह शुक्र की ही राशि मानी जाती है, इसलिए यह गोचर अत्यंत शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को शुभ संकेत मिल सकते हैं।

Sukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शुक्र का गोचर

Shukra Gochar November 2025: साल 2025 का नवंबर महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में ही शुभ ग्रह शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं। 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि खुद शुक्र की ही राशि मानी जाती है, इसलिए यह गोचर अत्यंत शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा।

इस दौरान मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जो धन, सौंदर्य, कला और वैभव से जुड़ा हुआ है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार और रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कन्या राशि: धन वृद्धि और सफलता का समय

शुक्र के गोचर का सबसे सकारात्मक असर कन्या राशि वालों पर दिखाई देगा। इस समय आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति के सुनहरे मौके मिलेंगे। आपकी कला और मेहनत की सराहना होगी और बुजुर्गों की सलाह आपके लिए शुभ साबित होगी। व्यापारियों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

जबकि, नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस अवधि में निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय समृद्धि और प्रगति से भरा रहेगा।

तुला राशि: रिश्तों और करियर में निखार

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत शुभ रहेगा क्योंकि शुक्र उनकी अपनी राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की संभावना है।

आपके आकर्षण और व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। विदेश यात्रा की इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। घर-परिवार में मांगलिक या धार्मिक कार्य होंगे और करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी।

मीन राशि: उपहार-संपत्ति और विलासिता का समय

शुक्र के गोचर से मीन राशि वालों के जीवन में भी खुशियों की लहर आएगी। किसी करीबी से महंगा उपहार मिल सकता है और विवाह की बातें तय हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन की कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  सफलता में रुकावट डाल रहे हैं ग्रह? जानें कौन सा रत्न दिलाएगा भाग्य और तरक्की, लेकिन धारण करने से पहले याद रखें ये बात

More Rashifal News