1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 2 सितंबर को शुक्र का तुला में महागोचर, 12 राशियों के लिए बदलेंगे समीकरण, किसी को धन लाभ तो किसी की बढ़ेगी परेशानी

2 सितंबर को शुक्र का तुला में महागोचर, 12 राशियों के लिए बदलेंगे समीकरण, किसी को धन लाभ तो किसी की बढ़ेगी परेशानी

बुधवार को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 2 सितंबर को गोचर और 3 अक्टूबर 2026 तक यही विराजमान रहेंगे। इस दौरान शुक्र सभी राशियों के दांपत्य रिश्ते और घर की आर्थिक स्थिति पर असर डालेंगे। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा और शुभ फल पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

shukra gochar 2026, Venus Transit in Libra, शुक्र गोचर 2026 राशिफल- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST शुक्र गोचर 2026 राशिफल

2 सितंबर 2026, बुधवार के दिन शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 45 मिनट तक तुला राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जायेंगे।। जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दांपत्य रिश्ते पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर होता है। फिलहाल शुक्र के तुला राशि में इस गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे होंगे। शुक्र उनकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। यहां आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानेंगे शुक्र गोचर 2026 राशिफल

मेष राशि

शुक्र मेष राशि वालों के सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर से दूसरों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। जीवनसाथी से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे और उनकी सेहत भी ठीक रहेगी। साथ ही आपको इस दौरान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा। इस दौरान आपका ज्यादातर समय बाहर की यात्राओं में व्यतीत होगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल बनाये रखने के लिए।

उपाय: 3 अक्टूबर तक गंदे नाले में नीला फूल डालें, इससे आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। शुक्र के इस गोचर से आपको समय-समय पर अपने मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके पास धन सामान्य रूप से बना रहेगा। 3 अक्टूबर तक आपके परिवार की उन्नति होगी। संतान पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। तो अपनी इस स्थिति को बनाये रखने के लिये।

उपाय: घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें, आपको शुभ फलों की प्राप्ति जरूर होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों शुक्र आपके पाचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका घर परिवार बच्चों से परिपूर्ण रहेगा। आपको धन का लाभ मिलेगा। आपके पास नए विषयों की जानकारी बढ़ेगी। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको अपने गुरु से सहयोग मिल सकता है। साथ ही 3 अक्टूबर तक आपको अपने शत्रुओं से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा धार्मिक चीज़ों में आपकी रुचि बढ़ेगी, तो शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए।

उपाय: 3 अक्टूबर तक गऊ माता की सेवा करें। साथ ही मंदिर में दही का दान करें। इससे आपकी स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको भूमि, भवन और वाहन का लाभ पाने में परेशानी हो सकती है। आपको माता से सहयोग पाने के लिये भी कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे। संतान के करियर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए।

उपाय: घर के बाहर जमीन के नीचे काला सुरमा दबाना चाहिए, इससे आपके साथ सब अच्छा होने की उम्मीदें बढ़ेंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई बहन तथा यश से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी। इस दौरान आपके पास चाहें कितनी ही धन-संपत्ति हो, लेकिन आपको सुख की नींद पाने में परेशानी हो सकती है। आप अपनी बात को दूसरे से कहने में थोड़ा घबरा सकते हैं। आपको अपने अंदर कॉन्फिडेंस बनाये रखने की जरूरत है। साथ ही 3 अक्टूबर तक आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए और शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए।

उपाय: सभी महिलाओं का सम्मान करें और रिश्ते में अपने से बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको 3 अक्टूबर तक आर्थिक रूप से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी, बल्कि आपको धन का लाभ मिलेगा। आपके सामने धन लाभ के कई अवसर आयेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। 

उपाय: शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मंदिर में दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों शुक्र आपके लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानी पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको दूसरों की सहायता पाने के लिये थोड़ी मेहनत करनी होगी। आपके जीवनसाथी को भी इस दौरान कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। आपको 3 अक्टूबर तक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। गृहस्थ सुख पाने में भी आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। 

उपाय: अतः शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल पाने के लिये अपने नहाने के पानी में एक चम्मच दही डालकर नहाएं, इससे आपके काम बनने लगेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। शुक्र के इस गोचर से आपको शैय्या सुख मिलेगा। आपको जरूरत के समय जीवनसाथी से मदद मिलेगी। आपको हर प्रकार के सुख साधन प्राप्त होंगे। संतान से भी सुख मिलेगा। हालांकि, 3 अक्टूबर तक आपके खर्चो में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। 

उपाय: आपको फालतू की चीजों में पैसा लगाने से बचना चाहिए। साथ ही 3 अक्टूबर तक अपनी शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये गऊ माता का आशीर्वाद लें। इससे आपको परिवार का सुख मिलता रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के 11वें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सुंदरता बनी रहेगी। आपको धन का लाभ मिलेगा। अगर आप अपने हर काम जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और 3 अक्टूबर तक आपकी बहुत दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस दौरान आप अपने बचपन को फिर से जीने की कोशिश में लगे रहेंगे। 

उपाय: अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मंदिर में चमेली का तेल दान करें। इससे आपकी आमदनी अच्छी बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के 10वें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी का सुख मिलेगा। साथ ही संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। 3 अक्टूबर तक आपके पिता की उन्नति में परेशानी आ सकती है। साथ ही आपको अपने करियर को बेहतर बनाने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 

उपाय: 3 अक्टूबर तक शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये मंदिर में दही या दही से बनी किसी चीज का दान करें। इससे आपके करियर की स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों शुक्र आपके नौवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के 9वें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको धन लाभ होगा। 3 अक्टूबर तक की गई तीर्थ यात्रा सुखद रहेगी। साथ ही आपको अपनी मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। 

उपाय: तो कल से लेकर 3 अक्टूबर तक अपनी स्थिति को हर तरह से अच्छा बनाये रखने के लिए काली या लाल गाय की सेवा करें। इससे आपके भाग्य का साथ बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के 8वें स्थान का सम्बन्ध हमारे आयु से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं आयेगी, लेकिन अपने खान-पान अच्छा बनाये रखना होगा। आप इस दौरान अपने जीवनसाथी की हर बात को ध्यान से सुनेंगे और उनकी सलाह से काम करेंगे। 

उपाय: शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी प्रकार के अशुभ फल से बचने के लिये इस दौरान आपको रोज मंदिर जाकर अपना सिर झुकाना चाहिए। इससे आपको दूसरों की मदद मिलेगी और आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी के बाद मिथुन राशि में एक्टिव होगा महालक्ष्मी योग, इन 4 भाग्यशाली राशियों को धन लाभ के प्रबल योग

More Rashifal News