Shukra Gochar: शुक्र ग्रह 2 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर चुके हैं। शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, भौतिकता, रचनात्मकता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में स्वराशि तुला में शुक्र का जाना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। इन राशियों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में उचित परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
मेष राशि
शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में होगा। यह भाव वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। आपके इस भाव में शुक्र के होने से वैवाहिक जीवन में बेहद सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनर के साथ गिलेशिकवे इस दौरान आप मिटा सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को सच्चा जीवनसाथी भी इस दौरान मिल सकता है। इस राशि के कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में भी बांध सकते हैं। वहीं सामाजिक स्तर पर भी आपका मान-सम्मान इस दौरान बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आपके प्रेम जीवन की गाड़ी शुक्र के गोचर के बाद पटरी पर आएगी। शुक्र का गोचर आपके प्रेम भाव में ही होगा इसलिए मिथुन राशि के सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में भी स्नेह और प्रेम की अधिकता देखने को मिल सकती है। कुछ विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक भी इस दौरान हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंग सहकर्मी के प्रति आप आकर्षण महसूस करेंगे। पंचम भाव में बैठे शुक्र आपके शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता दिला सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में इनका गोचर होगा। शुक्र के इस गोचर के चलते आपकी मानसिकता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके विवाह भाव पर होगी इसलिए वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आप देख सकते हैं। इस दौरान आपका जीवनसाथी आपके किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने ले जा सकता है। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी पार्टनर से मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में इस राशि के लोग रोमांस की अधिकता देख सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शालिग्राम भगवान कौन हैं, इनका तुलसी माता से विवाह क्यों कराया जाता है?
Rashifal: 2 नवंबर को दुर्लभ संयोग! त्रिपुष्कर योग और शुक्र गोचर से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी
More Rashifal News