1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर से इन 3 राशियों का जागेगा भाग्य, खूब बरसेगा सूर्य देव का आशीर्वाद; हर क्षेत्र में पाएंगे मनचाहा नतीजा

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर से इन 3 राशियों का जागेगा भाग्य, खूब बरसेगा सूर्य देव का आशीर्वाद; हर क्षेत्र में पाएंगे मनचाहा नतीजा

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत होगी। इस गोचर का प्रभाव 14 जनवरी 2026 तक रहेगा और इस दौरान तीन राशियों के भाग्य चमकेंगे। इस गोचर से मेष, सिंह और धनु राशि वाले जातकों को मान-सम्मान, लाभ और अवसरों से भरपूर समय मिलेगा।

Sun Transit in Sagittarius- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूर्य का धनु राशि में गोचर

Surya Gochar 2025 in Dhanu Rashi: 16 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से खरमास की शुरुआत होगी,जो 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। सूर्य का यह गोचर साल के आखिरी दिनों में कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य जहां भी गोचर करते हैं, उस राशि के जातकों की इन क्षमताओं पर विशेष प्रभाव पड़ता है। किन राशियों पर बरसेंगे सूर्य देव के आशीर्वाद? आइए जानते हैं विस्तार से...

Surya Gochar 2025: सूर्य का धनु राशि में गोचर का प्रभाव

ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4:27 बजे धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का यह गोचर साल खत्म होने से पहले बड़े बदलाव लेकर आएगा, जिससे कुछ राशियों को अगले 1 महीने तक विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन रहते हैं और इस दौरान सूर्य के इस गोचर से कुछ जातकों को आर्थिक, पारिवारिक, करियर और सामाजिक जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। 

मेष राशि: आर्थिक लाभ और नई शुरुआत के संकेत

  • सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। अगर काम-काज में लंबे समय से मंदी चल रही थी, तो अब स्थिति तेजी से सुधरेगी। रुका हुआ धन मिलने के योग और कारोबार में प्रगति के रास्ते खुलेंगे।
  • घर-परिवार में खुशियों का माहौल बढ़ेगा और मनचाहे व्यक्ति की एंट्री जीवन में हो सकती है। 
  • छात्र अपनी पढ़ाई में पूरा मन लगाएंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • इस समय आपकी निर्णय-क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कई लोग आपसे सलाह लेंगे, जिससे समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। 

सिंह राशि: करियर में उछाल और सामाजिक सम्मान

  • सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा ।
  • व्यापार में बेहतर आउटपुट और प्रॉफिट के योग बनेंगे।
  • कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना।
  • जीवनसाथी के साथ खूबसूरत समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
  • सूर्य का यह गोचर आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। सरकारी नौकरी के योग मजबूत होंगे।
  • अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बेहतर बनेगा, जिससे पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: पदोन्नति, विदेश योग और सम्मान में बढ़ोतरी

  • सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ फल लेकर आएगा। करियर में पदोन्नति मिलने के योग हैं। विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी का मौका भी मिल सकता है।
  • संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने से समाज में सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
  • यह समय विवाह योग्य लोगों के लिए भी शुभ है। रिश्ते मजबूत होंगे और विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और सीनियर्स से पूरा सहयोग मिलेगा।
  • सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप आत्मविश्वास के साथ बेहतर फैसले ले पाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- सूर्य और गुरु की घनिष्ठ मित्रता करेगी कमाल, 2026 में इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

 

More Rashifal News