1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Surya Gochar 2025: 3 दिसंबर को सूर्य करेंगे ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए लेकर आएगा अपार खुशियां और सफलता

Surya Gochar 2025: 3 दिसंबर को सूर्य करेंगे ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए लेकर आएगा अपार खुशियां और सफलता

Surya Gochar 2025: 3 दिसंबर को सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो मंगल और बुध दोनों के प्रभाव वाला शक्तिशाली नक्षत्र माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य के इस नक्षत्र में गोचर से कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस बार 5 राशियों का भाग्य खास रूप से चमक उठेगा।

surya Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA 3 दिसंबर को सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर

Surya Gochar 2025: 3 दिसंबर 2025 की आधी रात सूर्य के ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते ही ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा जाएगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह नक्षत्र बुध ग्रह के स्वामित्व वाला है और इसमें सूर्य का प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ अवसरों की बरसात लेकर आता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय सूर्य पर मंगल और बुध दोनों का प्रभाव होता है, जिससे इसकी फलदायी क्षमता और भी बढ़ जाती है। इस गोचर से नौकरी, धन लाभ, मान सम्मान और नए अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस गोचर में खास तौर पर 5 राशियों के जातकों के जीवन का अच्छा समय शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए ये कौन-सी राशियां हैं।

मेष राशि: लाभ और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

3 दिसंबर के बाद मेष राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा और अटके काम पूरे होने लगेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके करियर को मजबूत बनाएंगी। परिवार में भी सामंजस्य बना रहेगा और आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

कर्क राशि: सफलता और खुशियों का समय

सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से कर्क राशि वाले विशेष लाभ पाएंगे। घर परिवार के मामलों में सफलता मिलती नजर आएगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। पुराने निवेशों का लाभ मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।

सिंह राशि: नए अवसर और उन्नति के संकेत

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश बहु ही शुभ रहेगा। आपके प्रयासों का फल जल्दी मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए भी साझेदारी और विस्तार का शुभ समय है। हालांकि मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें।

तुला राशि: धन वृद्धि और रिश्तों में मधुरता

तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। निवेश में लाभ मिलेगा और घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पुराने विवाद खत्म होंगे। जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।

धनु राशि: भाग्य में वृद्धि और नई संभावनाएं

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि का रहेगा। यात्राओं के योग बनेंगे जो काम और लाभ दोनों में सहायक होंगे। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में नई संभावनाएं उभरेंगी। ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोतरी होगी और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सिल्वर जूलरी पहनने से पहले जानें क्या कहता है ज्योतिष, इन राशियों के लिए धन हानि के संकेत, आ सकता है कोई भारी संकट

घर में शुभ ऊर्जा जगाने के लिए बांधें कलावा; सही स्थान पर बांधते ही दूर होंगी सारी बाधाएं, मिलेगा सौभाग्य-सुरक्षा कवच

More Rashifal News