1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 3 दिसंबर को सूर्य का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान; जॉब में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के योग!

3 दिसंबर को सूर्य का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान; जॉब में प्रमोशन और आर्थिक लाभ के योग!

​Surya Nakshatra Gochar 2025: 3 दिसंबर 2025 को सूर्य अनुराधा से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और सूर्य–बुध की मित्रता इस परिवर्तन को बेहद शुभ बनाती है। सूर्य के गोचर से कई राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।

Surya nakshatra parivartan 2025- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सूर्य का नक्षत्र गोचर किस राशि के लिए शुभ

Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका सीधा असर करियर, स्वास्थ्य, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। सूर्य 3 दिसंबर 2025 को ज्येष्ठा नक्षत्र में और 16 दिसंबर 2025 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे।  ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध सूर्य के मित्र ग्रह हैं, इसलिए यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। इन राशियों के जातकों को इस दौरान प्रमोशन, सम्मान और नए अवसरों का लाभ मिलेगा। आइए जानें किन राशियों की किस्मत इस गोचर से चमकने वाली है।

1. मेष राशि: प्रमोशन के पक्के योग

मेष राशि वालों के लिए यह समय बड़े बदलाव लेकर आएगा। करियर और बिजनेस में आपकी मेहनत का स्पष्ट परिणाम नजर आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई बिजनेस डील फाइनल होने के संकेत हैं। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी, लेकिन समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो संबंध बेहतर होंगे।

2. कर्क राशि: यात्रा और आर्थिक उन्नति के संकेत

कर्क राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरी रहने वाला है। घर से लेकर वर्कप्लेस तक हर जगह सहयोग मिलेगा। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आईटी, लेखन और कम्युनिकेशन सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भौतिक सुविधाओं में इजाफा होगा। नए कारोबार की शुरुआत के लिए समय शानदार है, खासकर पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए।

3. सिंह राशि: भाग्योदय और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी

सिंह राशि वालों का भाग्य इस समय प्रबल रहेगा। सकारात्मक विचारों की वृद्धि होगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर या पदोन्नति मिलने की संभावना है। धन वृद्धि भी संभव है। प्रेम जीवन में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप टीम वर्क से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  

तुला राशि के लिए 4 सबसे भाग्यशाली रत्न, पहनते ही चुंबक की तरह खींचे चले आते हैं पैसा और तरक्की दोनों!

Good Luck Signs: सुबह-सुबह दिखें ये शुभ संकेत तो समझ लें किस्मत हो गई मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता

More Rashifal News