शुक्र और सूर्य एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ आ जाते हैं तो ये तांडव मचा देते हैं। 2 नवंबर 2025 से तुला राशि में इन दोनों ग्रहों की युति हो गई है। ऐसे में इस युति से 4 राशि वालों की जिंदगी में उथल-पुथल मचने वाली है। खासतौर से इस युति से लव लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी। प्यार में धोखा मिलने के आसार रहेंगे। किसी पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा।
बता दें ये युति मेष, मिथुन, कुंभ और मीन वालों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इन लोगों का मानसिक तनाव बढ़ जाएगा। निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। प्रेम जीवन बुरी तरह से प्रभावित होगा। जानिए इन राशियों को इससे बचने के लिए क्या उपाय करने होंगे।
मेष राशि (Aries): यह समय संबंधों और साझेदारी में तनाव ला सकता है
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय संबंधों और साझेदारी में तनाव ला सकता है। जिन लोगों पर आप भरोसा कर रहे हैं उनसें आपको धोखा मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालना ही सही रहेगा नहीं तो नुकसान होगा। बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की अराधना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini): परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह उलझनों का सामना करना पड़ सकता है
आपके लिए बेहद टेंशन वाला समय आने वाला है। आपको परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। 2 से 16 नवंबर की बीच आप किसी गतलफहमी या छल का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इस दौरान आपको बहुत सतर्क रहना होगा। उपाय के लिए रोजाना मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि (Leo): शांत रहना और संयम रखना जरूरी है
सिंह राशि के लोगों के लिए ये युति ढेरों परेशानियां लेकर आई है। इस दौरान आपकी कोई छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी अपने से धोखा मिलने की संभावना है। किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शांत रहना और संयम रखना जरूरी है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं और भगवान शिव की उपासना करें।
मकर राशि (Capricorn): यह समय धन हानि और गलत निर्णयों का हो सकता है
मकर राशि वालों के लिए धन हानि के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आप इस दौरान गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। सतर्क रहें और हनुमान चालीसा का रोजाना पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
क्या आज कोई ग्रहण है, नवंबर में सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगेगा? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
शार्प माइंड के होते हैं इन 3 बर्थ डेट वाले बच्चे, कम उम्र में पा लेते हैं कामयाबी
More Rashifal News