Rahu Spasht Gochar 2025: राहु ग्रह को ज्योतिष में क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। राहु जब भी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है तो हर व्यक्ति के जीवन पर इनका अच्छा बुरा प्रभाव भी देखने को मिलता है। 29 मई को राहु कुंभ राशि में स्पष्ट गोचर कर जाएंगे और अब राहु के प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। राहु के स्पष्ट गोचर होने का अर्थ भी यही है कि पूर्ण रूप से अब राहु अपने प्रभाव दिखाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन राशियों के लिए राहु का स्पष्ट गोचर सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
आपके कर्म भाव में राहु का स्पष्ट गोचर हो रहा है। इस गोचर के चलते करियर के क्षेत्र में बरती गई छोटी सी लापरवाही भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपने कार्य के प्रति आपको निष्ठावान होना होगा। पारिवारिक जीवन में भी राहु आपकी कड़ी परीक्षा लेंगे इस दौरान बहसबाजी से दूर रहेंगे तो बेहतर होगा। सेहत के प्रति भी सावधान रहें, अपने साथ-साथ अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा। जल्दबाजी में लिया कोई फैसला आपको आर्थिक नुकसान करवा सकता है।
कर्क राशि
राहु का स्पष्ट गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। राहु की यह स्थिति आपके जीवन में अचानक से बदलाव लेकर आ सकती है। इस दौरान बनते हुए कार्यों में भी अड़चनें पैदा हो सकती हैं। प्लानिंग के साथ न चलना आपको भारी पड़ सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले और नौकरी में परिवर्तन की कोशिश करने वालों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक समस्याएं भी आपको घेर सकती हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
सिंह राशि
राहु आपके विवाह और साझेदारी के सप्तम भाव में संचार कर रहा है। यह स्थिति आपकी पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। इस दौरान पार्टनर को लेकर गलतफहमियां आप पाल सकते हैं और इसकी वजह से रिश्ता भी प्रभावित होगा। तीसरे व्यक्ति का दखल जीवन में परेशानियों का सबब बनेगा। इसके साथ ही साझेदारी में कारोबार करने वालों को भी इस दौरान सतर्क रहना होगा। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उदर और जोड़ों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं, सावधान रहें।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। चतुर्थ भाव में बैठे राहु आपकी माता के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालेंगे, उनका ख्याल रखें। इस दौरान वाहन चलाते समय बेहद सतर्क आपको रहना होगा। भूमि-भवन से जुड़ा कोई मुद्दा कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता पर भी असर पड़ेगा और भावना में बहकर गलत फैसले ले सकते हैं। करियर और कारोबार की गति सामान्य रहेगी लेकिन प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। राहु गोचर के दौरान गलत लोगों की संगति से बचें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र 3 दिन बाद बदल देंगे राशि, इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय; धन-धान्य में होगी वृद्धि
Grah Gochar June 2025: सूर्य और मंगल समेत ये 4 ग्रह जून में बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों के लिए शुभ और किस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा यह महीना
More Rashifal News