1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 1 May 2026: सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से चमकेगी तुला वालों की किस्मत, महीने का पहला दिन रहेगा यादगार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 1 May 2026: सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से चमकेगी तुला वालों की किस्मत, महीने का पहला दिन रहेगा यादगार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 1 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद साबित हो सकता है। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के चलते इनको जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल।

Tula Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तुला राशिफल

Tula Rashifal 1 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। महीने के पहले दिन चंद्रमा आपकी राशि में और सूर्य आपके सप्तम भाव में होंगे। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा दोनों ग्रहों का प्रभाव आपके ऊपर होगा। सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको जीवन में सुखद फल मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ कुछ लोगों को यादगार पल बिताने का मौका मिल सकता है या फिर कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।

तुला राशिफल 1 मई 2026

शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहने वाला है। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। अपने स्वभाव में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। शुक्रवार के दिन आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। 1 मई के दिन आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आपके फालतू खर्चे कम होंगे। लव लाइफ में अच्छे और यादगार पल आप लव पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। किस्मत का भी इस राशि के जातकों को साथ मिलेगा जिससे बिगड़ते काम भी बनेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

कुंडली में बुध कमजोर हो या दे रहा हो अशुभ प्रभाव, 4 मुखी रुद्राक्ष कम करेगा इसका नकारात्मक असर, जानिए फायदे और महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: मई में किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जान लें सही डेट और महत्व

More Rashifal News