1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 28 May 2026: तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ, कारोबार में उम्मीद से अधिक मुनाफा, मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग

Tula Rashifal 28 May 2026: तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ, कारोबार में उम्मीद से अधिक मुनाफा, मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग

Tula Rashifal 28 May 2026: तुला राशि वालों के लिए सफलता भरा दिन रहेगा। व्यापार में लाभ और ट्रांसफर से जुड़े मामलों में फैसला पक्ष में मिलने के संकेत हैं। लेकिन पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में छोटी मोटी अनबन से बचकर रहना होगा। पढ़िए दैनिक तुला राशिफल।

Tula Rashifal 28 May 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 28 मई 2026 का तुला राशिफल

Tula Rashifal 28 May 2026: तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, किसी बड़े फैसले को लेने में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी गई है। रिश्तों और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। यहां पढ़िए 28 मई 2026 का तुला राशिफल। 

तुला राशि

तुला राशि वालों गुरुवार का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अगर आप अपने मनपसंद जगह पर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह शुभ समय है। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी और घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की नोकझोंक करने से बचें। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए अपने सीनियर्स का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आज व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। आज आप कोई बड़ा और नया निर्णय ना लें। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर कुछ अनबन रह सकती है।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कन्या राशि के लिए अवसरों से भरा दिन, लेकिन खर्चों और बेकार की उलझनों से बचना जरूरी, पढ़िए दैनिक कन्या राशिफल

More Rashifal News