A
Hindi News राशिफल Tula Rashifal 3 December 2025: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा सुख और बढ़ेगी कमाई, जानें आज का राशिफल

Tula Rashifal 3 December 2025: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा सुख और बढ़ेगी कमाई, जानें आज का राशिफल

Tula Rashifal 3 December 2025: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। बिजनेस में मुनाफा, शॉपिंग का योग और रिश्तों में मिठास बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 3 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन। जानें अपना दैनिक राशिफल।

Tula Rashifal 3 December 2025- India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज 3 दिसंबर तुला राशि का राशिफल

Tula Rashifal 3 December 2025: 12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातकों पर मंगल, बृहस्पति, राहु और शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहता है। इसी कारण तुला राशि के लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित रहते हैं, लेकिन लापरवाह और स्वार्थी भी होते हैं। इसके साथ ही ये लोग जल्दबाजी में फैसले लेते है और दुविधा में भी फंसे रहते हैं। तुला राशि वालों के लिए आज, 3 दिसंबर का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। कई काम आपकी उम्मीद के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि, छात्रों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं।

आज का दिन बितेगा शानदार

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और प्रसन्नता से भरा साबित होने वाला है। आपको किसी बात से बेहद खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी लगातार बढ़ेगा। आध्यात्मिकता के प्रति लगाव बढ़ने से आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। आज आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपके शब्द किसी को प्रभावित भी कर सकते हैं और आहत भी। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, जिसके चलते माता-पिता चिंता महसूस कर सकते हैं। 

वहीं, बिजनेस करने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक माना जा रहा है। किसी नई डील, नए ग्राहक या अचानक मिलने वाले मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आप आज शॉपिंग करने का मन बनाएंगे और अपनी बहन या किसी प्रियजन को कोई उपहार देकर रिश्तों में और मिठास लाएंगे। दिन में किसी बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी उपस्थिति भी जरूरी रहेगी, जहां आपका आत्मविश्वास और शांत स्वभाव आपके पक्ष में काम करेगा।

शुभ रंग और अंक

आज के लिए आपका शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 4 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

More Rashifal News