1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 8 May 2026: तुला राशि के स्वामी शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, आर्थिक और पारिवारिक जीवन के लिए दिन है सुखद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 8 May 2026: तुला राशि के स्वामी शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, आर्थिक और पारिवारिक जीवन के लिए दिन है सुखद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tula Rashifal 8 May 2026: तुला राशि वालों शुक्रवार के दिन आपकी राशि के स्वामी शुक्र नक्षत्र बदलेंगे। इसलिए शुक्रवार के दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़ें तुला राशि का दैनिक राशिफल।

Tula Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तुला राशिफल

Tula Rashifal 8 May 2026: तुला राशि वालों के जीवन में शुक्रवार के दिन काफी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। माता पिता का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र का नक्षत्र बदलना शुक्रवार के दिन आपको धन लाभ दिलाएगा। अनजान स्रोत से लाभ मिलने के भी योग हैं। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप भलीभांति निभाएंगे। सेहत में भी इस राशि के लोगों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।

तुला राशिफल 8 मई 2026

तुला राशि वालों शुक्रवार का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। 8 मई के दिन आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आज आर्थिक पक्ष में भी सुधार आएगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल नजर आ रहा है। 

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Rashi Compatibility: प्यार और शादी के लिए इन राशियों की जोड़ी मानी जाती है सबसे सफल, होती हैं एक-दूसरे की परफेक्ट लाइफ पार्टनर

More Rashifal News