Vrishchik Rashifal 3 December 2025: राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक राशि है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं और हर कार्य को करने के लिए आगे रहते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों में विषम परिस्थिति में कार्य करने की क्षमता पाई जाती है। 3 दिसंबर का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए तरक्की और नए अवसरों से भरा हुआ रहने वाला है। आज सितारों की स्थिति आपके पक्ष में है, जिससे करियर और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी
वृश्चिक राशि वालों आज 3 दिसंबर का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, क्योंकि किसी बड़ी डील के मिलने की प्रबल संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और पुराने वित्तीय संकट भी समाप्त होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। कार्य स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सहकर्मियों का सपोर्ट भी मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। उनके सहयोग से मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग और अंक
आज के लिए आपका शुभ रंग ब्लैक और शुभ अंक 1 है, जो आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कुल मिलाकर 3 दिसंबर का दिन आपकी तरक्की, सम्मान और आर्थिक उन्नति लेकर आ रहा है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News