साप्ताहिक बिजनेस राशिफल: इस सप्ताह वृष और कर्क राशि को मिलेगा बंपर लाभ, मिथुन और सिंह राशि नए निवेश में बरतें सावधानी!
19 से 25 अक्टूबर का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है। इस हफ्ते ग्रहों की चाल विशेषकर सूर्य-चंद्रमा की स्थिति के कारण कुछ राशियों को बहुत फायदा होगा, जबकि कुछ राशियों को पैसों के लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतनी होगी।

साप्ताहिक बिजनेस राशिफल (19 से 25 अक्टूबर 2026): चंद्र राशि पर आधारित यह साप्ताहिक बिजनेस राशिफल व्यापारियों, निवेशकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद खास है। इस सप्ताह सूर्य का नीच राशि में होना और चंद्रमा का विभिन्न राशियों में गोचर आर्थिक और व्यावसायिक निर्णयों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह नए निवेश और मुनाफे के अवसर लेकर आ रहा है, तो कुछ जातकों को सतर्कता बरतने की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह कैसा रहेगा। पढ़ें अपना साप्ताहिक बिजनेस राशिफल।
मेष राशि
इस सप्ताह वित्त के मामले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कम मेहनत के बाद भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग हैं, क्योंकि आपके अप्रत्याशित खर्चे बेहद कम होंगे, जिससे आप पैसा बचाने करने में सफल रहेंगे। हालांकि, कार्यक्षेत्र या व्यापार में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, क्योंकि अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है और छोटी सी गलती भी आपके व्यवसाय या करियर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। कई ग्रहों की दृष्टि आपकी आय को बढ़ाने के लिए अनेकों अवसर प्रदान करेगी। व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और अगर आप किसी नए विस्तार या विदेशी संपर्कों से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी सफलता मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े जातकों को सप्ताह के शुरुआत में कोई भी नया निवेश करने से बचना होगा। पैसों के मामलों में समय ठीक है, लेकिन सावधानी रखते हुए अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऐसे दोस्तों या रिश्तेदारों से दूरी बनाए रखें जो आपका आर्थिक फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
कर्क राशि
निवेश के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया है। आप ऐसी संपत्तियों या चीजों में निवेश कर सकते हैं जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है, जैसे सोना, जमीन, या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। पेशेवर और व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह लंबी अवधि के निवेश के लिए अनुकूल है। अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी बड़े वित्तीय निर्णय पर पहुंचने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों या अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा जरूर कर लें। काम को लेकर ऊर्जा बनाए रखना इस हफ्ते जरूरी होगा।
कन्या राशि
इस सप्ताह कोई व्यक्ति आपके सामने नई योजना या नए डील के फायदे लेकर आ सकता है। ऐसे में कोई भी जल्दबाजी या बेवकूफी भरा फैसला लेने से बचें, अन्यथा आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेते समय जोश में आकर ऐसा कोई वादा न करें जिसे बाद में पूरा करने में परेशानी हो।
तुला राशि
यह सप्ताह छोटे रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए बेहद शुभ है। हालांकि, किसी भी तरह के बड़े निवेश को करने से अभी बचने की सलाह दी जाती है। यदि बड़ा निवेश करना आवश्यक हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लें। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलने से आपके व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको धन लाभ तो होगा, लेकिन आपकी उम्मीद के मुताबिक थोड़ा कम होने से कुछ निराशा हो सकती है। नौकरीपेशा या व्यापार से जुड़े जातकों को इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर चलने की जरूरत है, वरना विरोधियों के षड्यंत्र के चलते किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। अपने व्यावसायिक शत्रुओं से सतर्क रहें।
धनु राशि
अगर आपका धन लंबे समय से मुआवजे, कर्ज या अन्य स्रोतों में अटका हुआ था, तो इस सप्ताह आपको वह रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए यह सप्ताह बेहतरीन है, जिससे आपको और आपके पार्टनर को अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, पार्टनर से हाथ मिलाने से पहले सभी शर्तों पर अच्छी तरह विचार कर लें।
मकर राशि
आर्थिक जीवन में इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन कोई भी नया निवेश करने से पहले बाजार की वास्तविकताओं का आकलन भली-भांति कर लें, वरना आपका धन कहीं अटक सकता है। करियर और व्यापार में तेजी लाने के लिए किसी भी शॉर्टकट या गलत/गैर-कानूनी गतिविधि को अपनाने से बचें, वरना भविष्य में बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि
आर्थिक तौर पर आपके जीवन में कई सकारात्मक सुधार आएंगे, जिसके चलते आप काफी वक्त से लंबित पड़े बिलों और कर्ज को चुका पाने में सक्षम होंगे। हालांकि, इस दौरान अपना पैसा किसी को भी उधारी पर देने से पूरी तरह बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली और एकाग्रता को बेहतर बनाए रखें।
मीन राशि
अगर आप लंबे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो इस सप्ताह आपको बहुत अच्छा फायदा हासिल हो सकता है। इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशवरा करना लाभकारी रहेगा। पेशेवर जीवन में आप महान उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपकी मेहनत, उत्पादकता और चतुराई भरा व्यवहार आपको कठिन परिस्थितियों से आसानी से निपटने में मदद करेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा दिलाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: रावण दहन के बाद पुतले की राख लेकर घर लौटते हैं लोग, क्या है वजह? जानें क्यों चली जा रही सदियों पुरानी ये मान्यता