इस सप्ताह की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। अगस्त का यह सप्ताह कुछ राशियों के करियर के लिए बेहद सुखद रह सकता है। वहीं कुछ राशियों को सतर्कता भी कार्यक्षेत्र में बरतनी होगी। काम को लेकर कोताही बरतना कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष राशि
कड़ी मेहनत मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह करनी पड़ सकती है तभी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है।
वृषभ राशि
सीनियर्स का सहयोग इस हफ्ते वृषभ वालों को मिल सकता है। अपने संपर्कों के जरिए कुछ लोग नई नौकरी पाने में कामयाब हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह पदोन्नति मिलने के योग हैं। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।
कर्क राशि
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उनका सपना इस हफ्ते साकार होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह वाले काम को लेकर इस सप्ताह गंभीर रहें। लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें नहीं तो कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी पेशा लोग पदोन्नति पा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को फोकस बढ़ाने की जरूरत होगी। अगर आप काम के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो इसका खमियाजा आपको बाद में भरना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा।
धनु राशि
नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि वालों को धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। अगर नौकरी में परिवर्तन करने का सोच रहें हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य ले लें।
मकर राशि
साझेदारी के कारोबार में मकर वालों को लाभ मिलने के योग हैं। वहीं कुछ लोगों को नई नौकरी भी इस सप्ताह मिल सकती है।
कुंभ राशि
जिन लोगों ने बीते समय में प्रतियोगी परीक्षा दी थी या इंटरव्यू दिया था उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरेगा।
मीन राशि
रचनात्मक कार्य करने वाले इस राशि के जातकों को उपल्बधि मिल सकती है। करियर क्षेत्र से जुड़ी जो रणनितियां आपने बनाई हैं वो सफल हो सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
8, 17 और 26 को जन्मे लोग खुद लिखते हैं अपनी किस्मत, भारी संघर्ष के बाद जानें किस उम्र में मिलती है सुनहरी सफलता!
More Rashifal News