अगस्त 2026 का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर जातक जानना चाहते होंगे कि करियर के लिहाज से आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कुछ राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, तो कुछ के सामने परीक्षा या प्रोजेक्ट से जुड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। कहीं नए कौशल सीखने का मौका मिलेगा, तो कहीं गुरु और शिक्षकों की सलाह काम आएगी। ऐसे में जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई के मामले में काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अचानक कोई परीक्षा या मूल्यांकन सामने आ सकता है। ऐसे में पढ़ाई को नजर अंदाज करने से किसी अच्छे अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है। अपनी कक्षा में नियमित रहें और प्रोजेक्ट व पढ़ाई से जुड़े काम पर पूरा ध्यान दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के छात्रों को इस सप्ताह अपने पढ़ने का तय शेड्यूल बनाए रखना चाहिए। जो विषय या असाइनमेंट अभी तक अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने पर ध्यान दें। जिन टॉपिक्स की अब तक ठीक से तैयारी नहीं हो पाई है, उनका दोबारा अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
नया सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए सेल्फ स्टडी और विषयों को समझकर पढ़ना काफी उपयोगी रहेगा। इन तरीकों की मदद से आपके प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई में किसी तरह की उलझन होने पर माता और गुरु से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, कर्क राशि के कुछ छात्रों की रुचि इस सप्ताह डांस, लेखन या इससे जुड़े किसी कोर्स की ओर बढ़ सकती है। वहीं, विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी किसी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में देरी होने की संभावना है। ऐसे में धैर्य बनाए रखते हुए जरूरी तैयारियां पूरी करते रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि के छात्रों के लिए यह सप्ताह नए अनुभव लेकर आ सकता है। स्कूल ट्रिप या कैंप में जाने का मौका मिल सकता है। वहीं, कॉलेज में कैंपस इंटरव्यू देने वाले कुछ छात्रों को सफलता मिल सकती है। खेल से जुड़े छात्रों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और अभ्यास के दौरान लापरवाही से बचना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई के साथ कोई नया स्किल सीखना आपकी तैयारी को और मजबूत कर सकता है। अपनी मौजूदा पढ़ाई में नई जानकारी और उपयोगी तकनीकों को शामिल करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के छात्रों के लिए आने वाला समय अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। पढ़ाई के दौरान नई तकनीक और सीखने के अलग तरीकों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। नई जानकारी हासिल करने से आपके ज्ञान का दायरा भी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, वृश्चिक राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी विशेषज्ञ या शिक्षक की अतिरिक्त मदद भी काम आ सकती है। पढ़ाई का दबाव बढ़ने से धैर्य की परीक्षा हो सकती है, इसलिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी होगा।
धनु राशि
धनु राशि के छात्रों को अगर पढ़ाई में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं भी करना पड़ रहा है, तब भी अपने शिक्षकों और गुरुओं से मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए। उनकी सलाह से आप अपनी तैयारी का बेहतर आकलन कर पाएंगे। साथ ही, नए कौशल सीखने के लिए वर्कशॉप या अन्य अवसर भी मिल सकते हैं।
मकर राशि
साप्ताहिक करियर राशिफल के मुताबिक, मकर राशि के छात्रों के लिए सप्ताह का अंतिम हिस्सा पढ़ाई के लिहाज से बेहतर रह सकता है। इस दौरान अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लगातार मेहनत और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर पढ़ाई में अच्छी प्रगति की उम्मीद है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि शिक्षकों का सहयोग मिलने की संभावना है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं और आपका ध्यान पढ़ाई पर ज्यादा केंद्रित हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के छात्रों के लिए धीरे-धीरे ज्ञान बढ़ाने और पढ़ाई में सुधार करने का समय है। आपके प्रदर्शन से माता-पिता भी संतुष्ट हो सकते हैं। हालांकि, पढ़ाई में लापरवाही करने से बचना होगा। अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए नियमित मेहनत और अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: इस सप्ताह 3 राशियों के कारोबार को मिलेगी रफ्तार, बढ़ सकता है मुनाफा; कुछ राशियों को सूझबूझ से लेना होगा काम
More Rashifal News