1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक करियर राशिफल: मिथुन-कन्या वालों को नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता, तो सिंह-मीन वाले रहें सतर्क; जानें सभी 12 राशियों का हाल

साप्ताहिक करियर राशिफल: मिथुन-कन्या वालों को नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता, तो सिंह-मीन वाले रहें सतर्क; जानें सभी 12 राशियों का हाल

यह सप्ताह आपकी नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से कैसा रहने वाला है? किसका करियर चमकेगा तो किसी जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक करियर राशिफल यहां।

weekly career rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक करियर राशिफल

साप्ताहिक करियर राशिफल (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026): अक्टूबर का अंतिम सप्ताह करियर के लिहाज से कई राशि वालों के लिए बड़े बदलाव और सुनहरे अवसर प्राप्त होने के संकेत दे रहा है। इस हफ्ते कुछ खास राशियों के पेशेवर जीवन में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी, तो वहीं कुछ जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करना होगा। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के करियर के लिहाज से ये हफ्ता कैसा रहने वाला है, पढ़ें अपना करियर राशिफल। 

मेष राशि (Aries)

यह सप्ताह आपके करियर के लिहाज से ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते एक अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी पूरा हफ्ता अनुकूल है। कोई डील्स फाइनल हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप पर काम का काफी दबाव रह सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस के साथ होने वाले वाद-विवादों से बचकर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के करियर के लिए ये सप्ताह शानदार है। नौकरी में प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में भी भारी मुनाफा हो सकता है। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

इस हफ्ते आप करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आपके काम से उच्च अधिकारी बेहद प्रसन्न रहेंगे। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह लाभकारी है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा। किसी सहकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, ऐसे में आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम बरतना होगा। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। व्यापारियों को इस हफ्ते कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से पहले किसी से विचार विमर्श जरूर कर लेना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। यदि आप नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या प्रमोशन के योग बनेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को ऑफिस में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि ये आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की जरूरत है। बिजनेस वाले कोई भी लेन-देन सोच समझकर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिहाज से ये सप्ताह अनुकूल है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। बिजनेस वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता लाभकारी साबित होगा। आपको यात्राओं से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी के साथ-साथ कुछ नया सीखने की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में नए सौदे करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले इस हप्ते आपकी नेटवर्किंग और संपर्कों का दायरा बढ़ेगा जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। सहकर्मियों के सहयोग से आप बड़े से बड़े लक्ष्य आसानी से पूरे कर पायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे आपकी साख बढ़ेगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को करियर के मोर्चे पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। सुझाव है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चिकनी, नुकीली या गांठदार? हस्तरेखा शास्त्र से जानिए आपकी उंगलियां आपके बारे में क्या राज खोलती हैं

More Rashifal News