Weekly Career Horoscope (5 से 11 अक्टूबर): इस हफ्ते चमकेगा कुंभ वालों का कारोबार, मेष-मिथुन को मिलेगी करियर में नई ऊंचाई, पढ़ें अपना करियर राशिफल
5 से 11 अक्टूबर का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आया है, तो वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

नये सप्ताह की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष अनुसार यह सप्ताह कुछ राशियों के करियर के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। मेष-मिथुन समेत कुछ राशि वाले इस हफ्ते करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें नौकरी या बिजनेस में धोखा मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।
1. मेष (Aries)
- यह हफ्ता आपके करियर में नई तरक्की और बेहतरीन मौके लेकर आएगा।
- आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सब तारीफ करेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
- इस हफ्ते कुछ नया सीखने के लिए समय अनुकूल है।
- लेकिन अपने खर्चों पर नजर रखना होगा नहीं तो बजट बिगड़ जाएगा।
- नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
2. वृषभ (Taurus)
- इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के मजबूत योग हैं।
- आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है।
- इस दौरान कोई निर्णय सोच-समझकर लें ताकि भविष्य के लिए पैसे बचा सकें।
- बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
3. मिथुन (Gemini)
- इस हफ्ते करियर में नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
- सरकारी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
- किसी भी काम में की गई मेहनत रंग लाएगी।
- आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
- अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के शुभ योग बन रहे हैं।
4. कर्क (Cancer)
- ऑफिस में आपके काम और लगन की खूब तारीफ होगी।
- इस हफ्ते तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- बच्चों का पढ़ाई से मन भटक सकता है इसलिए फोकस बनाए रखें।
- अनावश्यक खर्चों से बचें और बचत को प्राथमिकता दें। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।
5. सिंह (Leo)
- करियर के लिहाज से ये सप्ताह बहुत अच्छा है।
- आपकी लीडरशिप क्वालिटी की हर जगह प्रशंसा होगी।
- प्रतियोगिता परीक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे इस हफ्ते आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
- समझदारी से लिए गए फैसले इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ देंगे।
6. कन्या (Virgo)
- करियर में तरक्की के योग हैं।
- गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें।
- अपने बजट पर कंट्रोल रखना इस हफ्ते बहुत जरूरी है।
- बिजनेस वालों के लिए ये सप्ताह शानदार है।
7. तुला (Libra)
- इस हफ्ते टीमवर्क से आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
- नए प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप के लिए समय काफी अनुकूल है।
- सोशल मीडिया से दूरी बनाएं रखें और पढ़ाई मन लगाकर करें तभी आपको सफलता मिलेगी।
- बजट संतुलित बनाकर चलें।
- किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें और जल्दबादी में काम करने से बचें।
8. वृश्चिक (Scorpio)
- इस सप्ताह सफलता आपके कदम चूमेगी जिससे आप अपना हर काम अच्छे से पूरा कर सकेंगे।
- इस हफ्ते शांत रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें नहीं तो खराब नंबर आ सकते हैं।
- आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
- निवेश करते समय सावधानी बरतें।
9. धनु (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आपकी नई रणनीतियों की हर जगह सराहना होगी।
विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।
धन लाभ के योग हैं। सही जगह निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा।
आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
10. मकर (Capricorn)
- मकर राशि वालों का अनुशासित और व्यावहारिक तरीका काम में बड़ी कामयाबी दिलाएगा।
- करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है।
- जो लोग उच्च शिक्षा का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी।
- धन से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
11. कुंभ (Aquarius)
- बिजनेस और नौकरी में अच्छी सफलता देखने को मिलेगी।
- इस हफ्ते क्रिएटिव आइडियाज से आपको भारी लाभ मिलेगा।
- इस दौरान आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- अपनी आय बढ़ाने पर ध्यान दें।
- कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो किसी तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
12. मीन (Pisces)
- इस हफ्ते आपकी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
- नए विचारों से आप करियर में काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
- आर्थिक स्थिति काफी बेहतर और स्थिर रहेगी।
- इस हफ्ते करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: