1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: वृष और कुंभ राशि वाले इस हफ्ते हो सकते हैं मालामाल, तुला सहित 3 राशियां रहें सतर्क

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: वृष और कुंभ राशि वाले इस हफ्ते हो सकते हैं मालामाल, तुला सहित 3 राशियां रहें सतर्क

इस सप्ताह कि शुरुआत सितंबर के माह में होगी अंत अक्टूबर की शुरुआत में। इस हफ्ते किन राशियों का आर्थिक पक्ष अच्छा रह सकता है और किन लोगों को सावधान बरतनी होगी आइए विस्तार से जानते हैं साप्ताहिक आर्थिक राशिफल में।

Weekly Finance Horoscope - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: इस सप्ताह कि शुरुआत सितंबर के माह में होगी अंत अक्टूबर की शुरुआत में। ग्रहों नक्षत्रों की चाल का कुछ राशियों के आर्थिक पक्ष पर सकारात्मक प्रभाव इस हफ्ते देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों को वित्तीय क्षेत्र को लेकर सावधानी भी बरतनी होगी।  आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि

इस हफ्ते साझेदारी के व्यवसाय में धन लाभ के योग हैं। साझेदार से संबंध सुधारकर सही दिशा में कदम बढ़ाएं। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से घर की आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक यात्राओं से आर्थिक नुकसान की आशंका है, इसलिए यात्रा से बचें।

वृषभ राशि

यह सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिहाज से उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालांकि, बीते समय में की गई बचत संकट के समय आपके काम आएगी और आप वित्तीय तंगी से बाहर निकल जाएंगे। नई साझेदारी में निवेश से भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा।

मिथुन राशि

विदेशी व्यापार या विदेशी संपर्कों से जुड़े लोगों को कमाई के नए स्रोत मिलने के योग हैं, जिससे अपार आर्थिक लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी खर्चीली योजना पर विचार कर सकते हैं; बड़ों की सलाह लेकर ही धन लगाएं।

कर्क राशि

इस सप्ताह में थोड़ा सतर्कता आर्थिक पक्ष को लेकर बरतनी होगी।  अचानक किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान या गैजेट के खराब होने से बजट से बाहर जाकर अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। हफ्ते की शुरुआत से ही अपने बजट बना लें। 

सिंह राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे घर के लिए जरूरी सामान आप खरीद सकते हैं। कुछ लोग धन का निवेश करने की सोच सकते हैं।

कन्या राशि

इस हफ्ते धन की तंगी महसूस हो सकती है। अचानक पैसे की भारी आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन पर्याप्त धन न होने और किसी करीबी से मदद न मिलने के कारण परेशानी होगी। व्यापारियों को अपनी गुप्त वित्तीय योजनाएं किसी से साझा नहीं करनी चाहिए।

तुला राशि

घर की खरीदारी करते समय खुले हाथ से पैसा बहाने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भविष्य में भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। केवल समझदारी भरे निवेश ही राहत देंगे।

वृश्चिक राशि

जोखिम भरी योजनाओं में पैसा लगाने से बचें, वरना धन डूब सकता है। किसी भी प्रकार का नया निवेश या नया काम शुरू करने के लिए यह समय बेहद शुभ है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा।

धनु राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार आने से घरेलू आवश्यकता की चीजें खरीदना आसान रहेगा। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो परिवार के बड़ों से आर्थिक मदद और सहयोग दोनों प्राप्त होंगे।

मकर राशि

अचानक जरूरी कार्यों पर धन खर्च होने के कारण पैसे की तंगी महसूस हो सकती है। सप्ताह के शुरुआत में ही सही बजट और वित्तीय रणनीति बनाकर चलें, ताकि अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाई जा सके।

कुंभ राशि

सही और समझदारी भरे आर्थिक फैसलों से वित्तीय स्थिति में बड़ा सकारात्मक सुधार आएगा। आप अपने पुराने आर्थिक नुकसानों से उबरने में सफल रहेंगे और आपकी रुकी हुई वित्तीय योजनाएं दोबारा पटरी पर लौट आएंगी।

मीन राशि

यदि कोर्ट-कचहरी में जमीन या धन से जुड़ा कोई मामला लंबित था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे न केवल बड़ा धन लाभ होगा, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत हो जाएगी। कार्यक्षेत्र की मेहनत से आमदनी में भी इजाफा होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि की महादशा में 2 ग्रहों की अंतर्दशा के दौरान होती है व्यक्ति की 'अग्निपरीक्षा', धैर्य और अनुशासन के साथ चलने वाले को मिल सकती है सफलता

More Rashifal News