1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: धनु-मकर वालों का इस हफ्ते बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, कुंभ सहित 3 राशियां रहें सावधान

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: धनु-मकर वालों का इस हफ्ते बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, कुंभ सहित 3 राशियां रहें सावधान

सितंबर के इस हफ्ते में ग्रहों की गति के चलते धनु-मकर सहित कुछ राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को सतर्कता भी आर्थिक पक्ष को लेकर बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।

Weekly Finance Horoscope- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

सितंबर का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर के साथ होगी। इसके साथ ही चंद्रमा भी इस सप्ताह में कर्क राशि में गजकेसरी योग बनाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बेहद खास रह सकता है। आइए विस्तार से जान लेते हैं 7 से 13 सितंबर का आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। सही बजट बनाकर आपको आगे बढ़ना चाहिए और फिजुलखर्ची करने से बचना चाहिए। 

वृषभ राशि

उच्च राशि में बुध का गोचर इस राशि के कारोबारियों को आर्थिक लाभ दिला सकता है। साथ ही अटकी योजनाएं भी फिर से चालू हो सकती है। सप्ताह के अंत में खर्चे बढ़ सकते हैं। 

मिथुन राशि

आपके राशि के स्वामी बुध इस हफ्ते आपके सुख भाव में गोचर करेंगे। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। 

कर्क राशि

आपकी राशि में गजकेसरी योग इस सप्ताह बनेगा इसलिए भौतिक सुख-सुविधाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं। संचित धन में भी वृद्धि होने के योग हैं। 

सिंह राशि

कारोबार का विस्तार इस राशि के कुछ लोग कर सकते हैं। विदेशी कारोबार करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। 

कन्या राशि

आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। बैंक बैलेंस भी इस सप्ताह में बढ़ने के योग हैं। निवेश किए धन से कुछ लोगों को मुनाफा मिल सकता है। 

तुला राशि

आपको आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा। धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों को इस सप्ताह में आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान करवा सकते हैं। 

धनु राशि

धनु वालों को लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रह सकता है। धन के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं और साथ ही कुछ लोगों की आमदनी में भी वृद्धि होने के योग हैं। 

मकर राशि

आर्थिक स्थिति इस सप्ताह में सुधरेगी। अचानक से कुछ लोगों को धन लाभ भी मिल सकता है। आपके द्वारा अतीत में जो निवेश किया गया था उससे भी अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। 

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको आर्थिक मुद्दों को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी ऐसे काम में पैसा न लगाएं जिसका आपको अनुभव नहीं है। 

मीन राशि 

मीन वालों का आर्थिक पक्ष इस सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि-बुध के बीच 7 सितंबर को बनेगा समसप्तक योग, 3 राशियों के बन सकते हैं बिगड़े काम, धन लाभ के भी योग

More Rashifal News