1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Health Horoscope: इस हफ्ते विष योग का बनना 4 राशियों के लिए घातक, सेहत को लेकर रहना होगा सावधान, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Health Horoscope: इस हफ्ते विष योग का बनना 4 राशियों के लिए घातक, सेहत को लेकर रहना होगा सावधान, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Health Horoscope 8th June to 14th June 2026: यह सप्ताह कुछ राशियों की सेहत के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इन लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का स्वास्थ्य राशिफल।

Weekly Health Horoscope - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Health Horoscope 8th June to 14th June 2026: जून का यह सप्ताह कुछ राशियों की सेहत के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मीन राशि में 8 जून को चंद्रमा का गोचर होगा जिससे मीन राशि में विष योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक हेल्थ राशिफल।

मेष:

मेष राशि के लोगों को सेहत को लकेर सतर्कता बरतनी होगी। आपके द्वादश भाव में विष योग बनेगा इसलिए उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

वृषभ: 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सेहत जैसी है वैसी ही बनी रहेगी लेकिन इस राशि के बच्चों का ख्याल अभिभावकों को रखना होगा।

मिथुन:

पर्याप्त नींद की कमी इस राशि के जातकों को बेचैन कर सकती है। सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो काम के बीच आराम करने का समय भी निकालें। 

कर्क: 

आपकी राशि के स्वामी का विष योग बनाना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। बाहर का तला-भुना भोजन करने से इस राशि के जातकों को बचना चाहिए। 

सिंह: 

इस सप्ताह आपकी मानसिक स्थिति में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जो चिंताएं बीते समय से परेशान कर रही थी उनके दूर होने की संभावना है।

कन्या: 

आपको अपनी खानपान की आदतों को सुधारने की आवश्यकता है नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। विष योग के प्रभाव से एक गलती भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है, सतर्क रहें। 

तुला: 

तुला राशि वालों आप खाने पीने के शौकीन होते हैं लेकिन इस सप्ताह आपको वो चीजें ही खानी चाहिए जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हों। लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक: 

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सेहत में बड़ी दिक्कत नहीं आएगी लेकिन घर के माहौल के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। योग-ध्यान करने से लाभ होगा।

धनु: 

आपकी सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लोग खुद को फिट रखने के लिए रनिंग, तैराकी, योग जैसे कार्य कर सकते हैं। 

मकर: 

मकर राशि के लोगों को आंख और कान का इस सप्ताह ध्यान रखना होगा। कोई छोटी सी समस्या भी लगे तो तुरंत डॉक्टर से आपको परामर्श ले लेना चाहिए। 

कुंभ: 

कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। आप अपनी खानपान की आदतों को सुधारेंगे। जो लोग घर से दूर रहते हैं उनको बहुत ज्यादा बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। 

मीन: 

इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। विष योग आपकी ही राशि में बनेगा इसलिए मानसिक तनाव आपको हो सकता है। साथ ही पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से भी इस राशि के लोग दो चार हो सकते हैं। योग करना और संतुलित भोजन करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।  

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

यह भी पढ़ें:

Astrology: चांदी इन 4 राशियों के लिए हो सकती है 'अशुभ' धातु, पहनने से पहले जान लें, वरना रूठ जाएगा भाग्य

More Rashifal News