1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 5 राशियों के लिए सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आ रहा है जुलाई का यह सप्ताह, पढ़ें 13 से 19 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

5 राशियों के लिए सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आ रहा है जुलाई का यह सप्ताह, पढ़ें 13 से 19 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के आर्थिक और करियर मामलों के लिए शानदार साबित होगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों का वीकली राशिफल यहां।

weekly rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026

वीकली राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह मेष राशि के व्यापारी लोग कोई बड़ा निर्णय लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वृषभ राशि वाले किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, प्रॉपर्टी, पॉलिसी आदि के चलते आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मिथुन राशि वालों आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत होगी। कर्क राशि वालों धन से जुड़े मामलों में इस सप्ताह आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। ज्योतिष अनुसार सूर्य के कर्क राशि में गोचर का भी इस हफ्ते कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। चलिए अब जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2026) विस्तार से यहां।

Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में, यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनेंगे। हालांकि बावजूद इसके आपको समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। ये सप्ताह धन निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन इसके लिए यदि आप कोई नया वाहन या घर लेने का सोच रहे हैं तो, आपको किसी बड़े या बुजुर्ग की उचित सलाह से ही निवेश करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह आप पारिवारिक शांति बनाने और सदस्यों के साथ, अपने संबंध बेहतर करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। परंतु बावजूद इसके, आपको सदस्यों का ज़रूरी समर्थ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए इस दौरान आपको किसी अनुभवी शख्स से, इस समस्या को लेकर बात करनी चाहिए। इस सप्ताह व्यापारी जातकों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है क्योंकि शनि देव आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में विराजमान होंगे। हालांकि इस सप्ताह किसी भी प्रकार के निर्णय को लेते समय, अपने अहम को बीच में न आने दें। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अपने कनिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें, और उनके विचारों-सुझावों पर ग़ौर फ़रमाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आप, उम्मीद से बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह अवधि आपके जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति विशिष्ट रुचि विकसित करते हुए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल

केतु देव आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, सेहत के लिहाज़ से, ये समय अवधि आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधित कष्टों का सामना तो नहीं करना होगा, परंतु बावजूद इसके आप खुद को सेहतमंद रखने के लिए, योग और व्यायाम को अपने दिनचार्य में शामिल करते दिखाई देंगे। आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। ऐसे में आप उस धन को अर्जित करते हुए, उसे पुनः किसी अच्छी योजना में निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इससे घर में नए-नए पकवान बनेंगे और साथ ही आपको लम्बे समय के बाद, पूरे परिवार के साथ बैठने और समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा। गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह आपके लिए अपने साझीदार से संवाद क़ायम करना, बहुत कठिन सिद्ध होने वाला है। ऐसे में यदि व्यापार में विस्तार करना चाहते है तो, आपको अपने अहम को अलग करते हुए, अपने पार्टनर के साथ हर मतभेद को दूर करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह छात्रों को इस बात को अच्छी तरह समझने की ज़रूरत होगी कि किसी भी पाठ के अभ्यास को कल तक के लिए टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। क्योंकि ऐसा करते-करते सप्ताह के अंत में बहुत से पाठ इकट्ठा हो सकते है, इसलिए आपको भी अब बिना देरी किये अपने शिक्षकों की मदद से उन्हें पढ़ना शुरू कर लेना चाहिए।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में, पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द से आपको इस हफ्ते निजात मिल सकेगी। विशेष रूप से ये सप्ताह 50 वर्ष से ज्यादा की आयु वाले जातकों के लिए, विशेष उत्तम रहने के योग बनेंगे। इस सप्ताह सबसे अधिक आपको, अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखने की ज़रूरत होगी। इसके लिए घर की खरीदारी करते समय, अपने हाथ खोलकर पैसे व्यय करने से बचें।अन्यथा भविष्य में आपको भारी आर्थिक संकटों के चलते, समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ, आप इस सप्ताह कुछ आराम के पल बिता सकेंगे। इस दौरान आपको अपने माता-पिता से किसी पुराने परिचितों से मिलने-जुलने या उनके बारे में कुछ नया व महत्वपूर्ण सुनने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह आप हर अवधि में खुद को आशावादी रखने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप परिस्थिति का डटकर इस समय सामना कर सकेंगे। साथ ही इस कार्यकाल के दौरान अपने कौशल और अनुभव पर आप काम करते हुए, उससे उचित लाभ उठाने में भी सफल रहेंगे क्योंकि शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में विराजमान होंगे। इस सप्ताह शिक्षार्थियों को अपने पारिवारिक जीवन में चल रही, उठा-पथक के कारण बहुत-सी परेशानियों का सामना करना होगा। जिस कारण वो अपना मन पढ़ाई की ओर केंद्रित रखने में भी खुद को, पूरी तरह असफल पाएंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके बार-बार खाने की आदत, आपको परेशानी दे सकती है। इसलिए इस बात को समझें कि ठूंस-ठूंस कर खाना आपके शौक के लिए तो अच्छा है, लेकिन ये आपकी सेहत को खराब करके के लिए काफ़ी भी है। ऐसे में ज़्यादा कैलोरी की चीज़ें खाने से, इस सप्ताह आपको बचना ही चाहिए। आपकी राशि के जातकों के लिए, धन से जुड़े मामले इस सप्ताह आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेंगे क्योंकि बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में मौजूद होंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही, साथ ही कोई भी आर्थिक फ़ैसला लेने के लिए यह समय सामान्य से काफी उपयुक्त भी दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को, अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। सितारों की चाल और शनि देव के आपके नौवें भाव में बैठे होने के कारण इस दौरान, आपकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता, निखर कर सामने आएगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर, अपनी अलग पहचान और सम्मान पाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको कार्यस्थल पर, किसी महिला सहकर्मी का भी भरपूर साथ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह छात्रों को दूसरों की आलोचना से प्रभावित होकर, अपनी क्षमताओं को कम आंकने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि बेवजह मन में शक पैदा करने से बेहतर है कि, आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लें और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए, सभी का मुंह बंद कर दें। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों से खुद को परेशान न करें और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित होते हुए, सही निर्णय लें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में शनि ग्रह बैठे होंगे और ऐसे में, इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान-पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन-सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। इस सप्ताह आपके पास धन तो होगा, परन्तु किसी वस्तु की ख़रीदारी के कारण आपके लिए वो पर्याप्त नहीं होगा। जिसके चलते संभव है कि आप किसी बैंक या अन्य किसी संस्थान से ऋण या कर्ज लेने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि संभव हो तो अभी ऐसा करने से बचें और ख़रीदारी को बाद के लिए टाल दें। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, राहु देव आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, आपकी राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने पारिवारिक जीवन में अपार सुख मिलने के योग बनेंगे। इस समय आप पारिवारिक सदस्यों के बीच, पूर्व के हर प्रकार के विरोधाभास को भी खत्म करने में सफल होंगे। इससे आपके माता-पिता को आप पर गर्व की अनुभूति होगी। बेरोज़गार जातकों को अच्छी नौकरी पाने के लिए, इस सप्ताह पहले से अधिक मेहनत करने की जरुरत रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान केवल मेहनत करके ही आप, सही परिणाम पा सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह विद्यार्थियों को, कई सकारात्मक बदलाव नजर आएँगे। खासतौर से वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल

वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हैं, उन्हें फ़ोन या अन्य संवाद माध्यमों से, परिवार के किसी करीबी की खराब सेहत के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आपका मन बैचैन हो जाएगा। इस सप्ताह केतु देव के आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण आपकी राशि वालों का आर्थिक जीवन, सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि एक तरफ जहां अनचाहे खर्चे आपको कुछ परेशानी देंगे, तो वहीं कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से, आपको इन सभी खर्चों से निजात मिल सकेगी क्योंकि गुरु देव आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में स्थित होंगे। जिसके कारण आपके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान भी आ सकेगी, इसलिए इस शुभ समय का लाभ उठाएं। सामाजिक उत्सवों में आपकी सहभागिता, आपको समाज के कई प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाने का अवसर देगी। ऐसे में इन सभी अवसरों को अपने हाथों से न जाने देते हुए, उनका उत्तम से उत्तम लाभ उठाने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपका मन अपने कुछ पुराने मित्रों से मिलने का करेगा, जिसके चलते आप कार्यक्षेत्र से छुट्टी भी ले सकते हैं। हालांकि आपका यूं अचानक छुट्टी पर जाना, आपके कई कार्यों को बाधित कर सकता है। इसलिए आपको अपने कार्यों और उसकी तय सीमा को ध्यान में रखते हुए ही, कोई भी प्लान बनाने की सलाह दी जाती है। इस समय वो छात्र जो किसी इंटरशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि, पहले से ही अपने सारे दस्तावेज़ एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज़ के लिए आवेदन करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Vrishchika Saptahik Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

हमारी सेहत ही जीवन की असली पूँजी है, इस बात को आप इस सप्ताह अपने जीवन में अपनाते हुए, इसपर अमल करेंगे। जिसके कारण आप घर के साथ-साथ अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए, हर मानसिक तनाव को दरकिनार करते हुए, लोगों के साथ खुलकर हंसी-मज़ाक करेंगे। इस पूरे ही सप्ताह भाग्य और किस्मत, आपके पक्ष में होंगे क्योंकि शनि देव आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में विराजमान होंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में बेवजह की जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य से काम लें और जीवन की प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए ही, किसी भी निवेश में अपना धन लगाएँ। इस सप्ताह आपके निजी जीवन में कई ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी, जब आपको ये महसूस होगा कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं। बावजूद इसके आपको उन्हें कुछ भी बोलते समय, विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आप न चाहते हुए भी, उन्हें आहत कर सकते हैं। वो नौकरी पेशा जातक जो स्थानांतरण का इंतज़ार कर रहे थे, उन्हें इस सप्ताह इच्छानुसार ट्रांसफर मिलने से, शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकेगी। इस दौरान आपकी ख़ुशी आपके चेहरे से झलकती दिखाई देगी, जिसे आप अपने परिवार वालों व अपने करीबियों के साथ मनाने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि आपको ये ख़ुशी अपनों के साथ बटते समय, उन्हें मिठाई खिलाने की भी सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आपकी शिक्षा में कुछ बदलाव आएंगे और जो लोग उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक पुनः शिक्षा के लिए, बेहतरीन समय रहेगा और आप अच्छी उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में राहु ग्रह उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, ये सप्ताह आपका स्वास्थ्य जीवन, काफी बेहतरीन रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप उन लोगों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करेंगे, जो आपको व्यर्थ की चिंता देते हैं। जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें मुनाफ़े की संभावना नज़र आए और विशेष हो। परिवार में आपको इस सप्ताह, अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में, ख़ासा परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए, निरंतर प्रयास करते रहें। इस सप्ताह केतु देव आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में स्थित होने के कारण कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ, पूरी तरह से आपके पक्ष में होंगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर अपने हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करते हुए, अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने बॉस को खुश कर सकेंगे। इससे भविष्य में आपको उन्नति मिलने की भी, संभावना बनती दिखाई देगी। इस सप्ताह कई छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ, अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी खुद को बेहतर प्रदर्शित करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इस समय आपके आस-पास के लोग आपका आंकलन पढ़ाई-लिखाई के साथ ही, कई दूसरे पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी करेंगे। इसलिए बढ़-चढ़कर हर चीज़ में हिस्सा लेते हुए, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल

गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में स्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा, इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। क्योंकि इससे आप स्वयं को मानसिक तनाव से दूर रखने में सफल हो सकेंगे। इस सप्ताह माली हालत में सुधार की वजह से, आपके लिए घरेलू ज़रूरी वस्तु ख़रीदारी काफी हद तक आसान रहेगा क्योंकि आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में शनि देव बैठे होंगे। जिसके कारण आपके घर वाले भी आपसे खुश होंगे, साथ ही आपको भी बेहतर करने का प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और अपने शब्दों पर, नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता होगी। क्योंकि आशंका है कि इस दौरान आप परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय कुछ ऐसा बोल दें, जिससे वो आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आप से झगड़ा कर लें। आपकी अन्दरूरनी ताक़त, इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत सिद्ध होगी। क्योंकि इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर अपने प्रभाव को बरकरार रखते हुए, दूसरों की मदद करते दिखाई देंगे। आपका ये सहयोग देखकर, आपके शत्रु व आपके विरोधी भी आपके मित्र बन जाएंगे। जिससे आपको आगे चलकर, शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी। आपकी राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह, अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। यानी आप इस दौरान कम मेहनत के बाद भी सामान्य से अधिक अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल होंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Kumbha Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इस समय आपके द्वारा खेल-कूद जैसी गतिविधियों में भाग लेना, आपको सेहतमंद रखने में मददगार सिद्ध होगा। हालांकि खेलते समय, आपको हर संक्रमण से बचाव के लिये पहने जाने वाले हर सामान को पहनना भी आवश्यक होगा। इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। जिससे आपको न चाहते हुए भी बेचैनी हो सकती है। इस कारण आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और ख़र्चों पर भी लगाम लगाएं। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का, आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जिसके कारण आप उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण निर्णयों में, उनसे सलाह-मशवरा लेते दिखाई देंगे। साथ ही आप में से कुछ जातक, गहने या घरेलू सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस पूरे ही सप्ताह आपकी राशि में कई ग्रहों की उपस्थिति, पेशेवरों के लिए अच्छे नतीजे लाने वाली साबित होगी। इसके अलावा यह समय अवधि उन लोगों के लिए भी अच्छी साबित होगी जो, अपने मुख्य व्यवसाय या सेवा से अलग अपना नया कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं। इस सप्ताह बुद्धि के देवता कई छात्रों को मेहनत का फल दिलाते हुए, सफलता की प्राप्ति कराने का कार्य करेंगे। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी, इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Meena Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल

यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनेंगे। हालांकि बावजूद इसके आपको समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। आगामी सप्ताह निवेश के लिहाज़ से, बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि गुरु देव आपके पांचवें भाव में मौजूद होंगे। इस दौरान आपके द्वारा किया गया हर निवेश, आपको बाद में पर्याप्त लाभ प्रदान करने की संभावना है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस समय, आपका धन और वित्त के स्वामी, सकारात्मक अवस्था में होंगे। इस सप्ताह आप अपने सुझाव और अपना नज़रिया, दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपते नज़र आएंगे। हालांकि आपको ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये न सिर्फ़ आपकी छवि के लिए ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा। बल्कि इससे आप दूसरों को नाराज़ करते हुए, अपने विरुद्ध लाकर खड़ा भी कर सकते हैं। इस सप्ताह केतु देव आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में बैठे होने के कारण आप करियर में विकास की प्राप्ति हेतु, किसी ख़र्चीले काम या योजना में अपना हाथ डाल सकते हैं। ऐसे में आपको इससे जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले, उसके बारे में ठीक तरह से सोच-विचार करने की ज़रूरत होगी। इसके लिए अगर आवश्यकता हो तो आप, अपने बड़ों-बुजुर्गों की मदद भी ले सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों का करियर ग्राफ ऊंचाईयों पर तो पहुंचेगा, लेकिन आपको मिलने वाली सफलता आपके अहंकार में वृद्धि का मुख्य कारण बनेंगी। जिसके चलते आपके स्वभाव में कुछ अतिरिक्त अहंकार दिखाई दे सकता है। ऐसे में खुद को लेकर किसी भी अंधविश्वास में आकर, कोई भी गलती करने से बचें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

यह भी पढ़ें:

प्लूटो का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, 13 जुलाई से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी नई शुरुआत

More Rashifal News