1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope: जून के तीसरे हफ्ते में सूर्य गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, आर्थिक पक्ष में भी दिखेगा सुधार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: जून के तीसरे हफ्ते में सूर्य गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, आर्थिक पक्ष में भी दिखेगा सुधार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15th To 21st June 2026: जून के तीसरे सप्ताह की शुरुआत 15 तारीख से होगी। इस सप्ताह में सूर्य का मिथुन राशि में गोचर भी होगा। सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं विस्तार से।

Weekly Horoscope - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल

जून महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत 15 जून से हो रही है और 21 जून को यह सप्ताह समाप्त होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में ही मलमास का अंत भी होगा और सूर्य ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर भी करेंगे। साथ ही माह की शुरुआत में ही बुधादित्य योग का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही चंद्रमा इस हफ्ते मिथुन, कर्क और सिंह राशि में संचार करेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

सूर्य का गोचर आपकी ऊर्जा को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दों में सफलता मिल सकती है। 

वृषभ राशि 

इस हफ्ते आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती देखने को मिल सकती है। हालांकि दूसरे भाव में सूर्य के होने से आपकी वाणी में कठोरता देखने को मिल सकती है। चंद्रमा सप्ताह के अंत में सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं। 

मिथुन राशि 

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम आपको मिल सकते हैं। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति इस सप्ताह हो सकती है। आपके अटके हुए काम भी बनेंगे। 

कर्क राशि 

आपके अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपके काम की तारीफ सीनियर्स करेंगे। 

सिंह राशि 

आपकी राशि के स्वामी इस सप्ताह आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशि 

सूर्य का गोचर आपके दसवें भाव में होगा जिससे करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा इस सप्ताह में मिल सकता है। बीते समय में किए गए निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं।

तुला राशि 

गुरु और सूर्य के प्रभाव के चलते तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम जीवन में मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को थोड़ा सतर्कता इस सप्ताह में बदलनी चाहिए। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इसके साथ ही धन से जुड़े मामलों में भी लापरवाही बरतने से बचें। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। सप्ताह के अंत में बड़ा धन लाभ इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोग इस हफ्ते अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको विजय मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को मनचाही पर तबादला इस सप्ताह मिलने के योग हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में बड़ी सफलता इस हफ्ते मिल सकती है। कुछ लोग नया कारोबार खोल सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ फल देने वाली साबित हो सकती है। 

मीन राशि 

आपके चतुर्थ भाव में सूर्य का होना सुख-साधनों को बढ़ा सकता है लेकिन परिवार के लोगों के साथ बातचीत सोच-समझकर करें। आर्थिक पक्ष में सुधार लाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Pitru Dosh Mukti Upay: शनिवार को करें पीपल से जुड़े 4 उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति और जाग उठेगा भाग्य

More Rashifal News