अगस्त के इस सप्ताह की शुरुआत 17 अगस्त से होगी और सप्ताह के पहले दिन ही सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएंगे। वहीं चंद्रमा इस सप्ताह कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशियों में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है। सूर्य की स्थिति के चलते कुछ राशियों को किस्मत का सहयोग भी इस हफ्ते मिलेगा। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि
आपके पंचम भाव में सूर्य के होने से आपकी ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। आपके काम की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन में आपको खुशियां इस हफ्ते मिल सकती हैं। हालांकि चतुर्थ भाव में सूर्य की स्थिति माता के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, उनका ख्याल रखें।
मिथुन राशि
इस हफ्ते में आपको सोशल मीडिया के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को मुनापा मिलने के योग हैं। साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह में मजबूत हो सकती है। सूर्य की स्थिति के चलते लाभ मिलने के भी योग हैं। हालांकि वाणी का इस्तेमाल इस सप्ताह सावधानी से आपको करना चाहिए।
सिंह राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए सुखद साबित हो सकता है। किस्मत का सितारा चमकेगा और आपके कई बिगड़े काम बन सकते हैं।
कन्या राशि
इस हफ्ते मानसिक तनाव का सामना इस राशि के कुछ जातकों को करना पड़ सकता है। योग ध्यान करने से आपको लाभ मिल सकता है।
तुला राशि
तुला वालों को इस हफ्ते भाग्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे उनको सुखद फल मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सूर्य की स्थिति के चलते कुछ लोगों को विदेशी कारोबार में लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
आपके किस्मत का सितारा इस हफ्ते चमक सकता है। अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी में लगे थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्क इस सप्ताह में रहना चाहिए। इसके साथ ही लेन-देन करते समय भी सतर्क रहें नहीं तो धन हानि हो सकती है।
कुंभ राशि
आपके वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव इस सप्ताह आ सकते हैं। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं इनके लिए भी समय अच्छा रहेगा।
मीन राशि
शत्रु पक्ष से इस हफ्ते आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उदर से संबंधित विकार इस राशि के कुछ जातकों को परेशान कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
मंगल की महादशा में 3 ग्रहों की अंतर्दशा दिलाती है तरक्की, आर्थिक पक्ष में भी आते हैं अच्छे बदलाव
More Rashifal News