A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope: जून के पहले हफ्ते में उच्च में होगा गुरु का गोचर, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: जून के पहले हफ्ते में उच्च में होगा गुरु का गोचर, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 1st June to 7th June 2026: जून के पहले सप्ताह में गुरु ग्रह उच्च अवस्था में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 1st June to 7th June 2026: जून माह का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है। इस हफ्ते गुरु ग्रह 2 तारीख को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में आइए विस्तार से जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।   

मेष राशि 

मेष वालों गुरु का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने से आपको इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि करियर में बेहतर बदलाव लाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ सकते हैं।  

वृषभ राशि 

विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी इस हफ्ते आ सकती है। धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना सलाह के न लें। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक शांति के लिए इस राशि के कुछ लोग घूमने निकल सकते हैं। 

मिथुन राशि

गुरु की स्थिति के चलते मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। किस्मत आपका साथ देगी जिसके चलते करियर कारोबार में सफल आप हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।  

कर्क राशि

यह हफ्ता आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला साबित हो सकता है। गुरु आपकी राशि में प्रवेश करके आपको पारिवारिक और करियर के क्षेत्र में सुखद फल दिलाएंगे। साथ ही भाग्य का भी भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।  

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपके करीबी ही आपसे दूर हो सकते हैं। यात्राओं के दौरान किसी दिलचस्प शख्स से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहें।  

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ मिलने के योग हैं। निवेश किए गए धन से भी मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे तो इस हफ्ते सफलता मिलने के योग हैं।  

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को करियर में बेहतरीन परिणाम इस हफ्ते मिल सकते हैं। आपने बीते समय में जो मेहनत की थी उसका सही रिजल्ट आपको मिलेगा। रोजगार की तलाश में हैं तो अच्छी नौकरी मिल सकती है। भाग्य आपके साथ खड़ा है।  

वृश्चिक राशि 

आपके किस्मत का साथ और अपनों का सहयोग मिलेगा। धर्म भाव में बैठे गुरु आपको बेहद शुभ परिणाम दिला सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग घर वालों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बनाएंगे।  

धनु राशि

धन राशि वालों को मिलेजुले परिणाम इस हफ्ते मिलेंगे। अपने कीमती सामान का ख्याल रखें। बुरे लोगों की संगति से बचें नहीं तो दिक्कतें जीवन में पैदा हो सकती है। सेहत में अच्छे बदलाव आने की संभावना है। 

मकर राशि 

इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे परिणाम इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। अगर विवाह योग्य हैं तो योग्य जीवनसाथी आपको मिल सकता है। साझेदारी के कारोबार में भी आपको लाभ मिलेगा। 

कुंभ राशि  

कुंभ वालों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत होगी। शत्रु आपका अहित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहोगा।  

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। लव लाइफ में भी इस राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी कुछ पूर्वनिर्धारित योजनानाएं इस हफ्ते में सफल हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Guru Gochar 2026: गुरु का 2 जून को चाल बदलना 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, करियर और बैंक बैलेंस पर दिखेगा असर

More Rashifal News