A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope: मई के इस सप्ताह के साथ ही नौतपा की भी होगी शुरुआत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Weekly Horoscope: मई के इस सप्ताह के साथ ही नौतपा की भी होगी शुरुआत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Weekly Horoscope 25th May to 31st May 2026: मई के इस हफ्ते में नौतपा भी शुरू होगा। मेष से मीन तक सभी राशियों के कैसे परिणाम मई के इस सप्ताह में मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 25th May to 31st May 2026​: मई का के आखिरी सप्ताह में नौतपा की शुरुआत होगी यानि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके साथ ही बुध ग्रह का गोचर इस सप्ताह मिथुन राशि में होगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

मेष राशि 

इस हफ्ते आप व्यस्त नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। बिजनेस करने वालों को भी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। नौतपा की गर्मी आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है इसलिए ख्याल रखें। 

वृषभ राशि 

आपके लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में आपको सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी इस हफ्ते मजबूती आने के आसार हैं। 

मिथुन राशि

इस हफ्ते आपके राशि के स्वामी बुध का भी राशि परिवर्तन होगा जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। कुछ लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि राज की बातें साझा करने से आपको बचना चाहिए। 

कर्क राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। सुख-सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि देखने को मिलेगी। ऑफिस में होने वाली राजनीति से आपको दूर रहना चाहिए। नौतपा की गर्मी आपकी सेहत को खराब कर सकती है, सिरदर्द की समस्या आपको हो सकती है, सतर्क रहें। 

सिंह राशि 

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर आपके अंदर ऊर्जा भरेगा। इसके चलते कार्यक्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। आपके उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे और गिलेशिकवे दूर होंगे। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद शानदार रह सकता है आपके लाभ भाव में आपके राशि के स्वामी बुध का इस सप्ताह गोचर होगा। इसके चलते करियर में आप नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी मुनाफा होगा। 

तुला राशि

इस हफ्ते भाग्य का साथ आपको मिलेगा। आपने बीते समय में जो प्रयास किए हैं उसका भी अच्छा रिजल्ट आपको मिल सकता है। रोजगार के नए साधन कुछ लोगों को प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। 

वृश्चिक राशि 

इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। क्रोध की अधिकता आपको स्वभाव में देखने को मिल सकती है। धन का निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। 

धनु राशि

धन राशि के जातकों को कार्यों में सफलता इस हफ्ते मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। जो लोग लंबे समय से जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना रहे थे उनका सपना पूरा हो सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

मकर राशि 

इस सप्ताह आपको चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक स्तर पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए। 

कुंभ राशि 

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए मई का आखिरी हफ्ता बेहद शानदार साबित हो सकता है। अचानक से कुछ राशियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिल सकता है। सात ही सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम इस सप्ताह में मिल सकते हैं। अपनी समझदारी से आप किसी मुसीबत को टाल सकते हैं। मीन राशि के कुछ जातक वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन देखने को मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar 2026: मई के आखिरी हफ्ते में बनेगा भद्र योग, बुध के प्रभाव से करियर और बिजनेस में बंपर सफलता पाएंगी 4 राशियां

More Rashifal News